{"_id":"675303c29c49cb518501a8fb","slug":"construction-work-of-koel-bashla-road-stuck-in-limbo-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-126039-2024-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: अधर में लटका कोयल-बशला सड़क का निर्माण कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: अधर में लटका कोयल-बशला सड़क का निर्माण कार्य
विज्ञापन
अधर में लटका कोयल बशला सड़क का निर्माण कार्य
9.93 करोड़ के बजट के बावजूद भी सिरे नहीं चढ़ा 14.5 किलोमीटर मार्ग
तीन पंचायतों के हजारों लोगों को झेलनी पड़ रही परेशानी
पीठ पर खाद्य और घर निर्माण की सामग्री ढोने को मजबूर ग्रामीण
संवाद न्यूज एजेंसी
नित्थर (कुल्लू)। दो वर्ष से कोयल-बशला सड़क का निर्माण कार्य ठंडे बस्ते में पड़ा हुआ है। करोड़ों के बजट के बावजूद सड़क का निर्माण कार्य सिरे न चढ़ने से ग्रामीणों में भारी रोष है। तीन पंचायतों के हजारों बाशिंदों को आवाजाही करने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कोयल-बशला सड़क मार्ग की विभाग कोई सुध नहीं ले रहा है। सड़क का कार्य दो साल पहले शुरू हुआ था, लेकिन मार्ग का कार्य अभी तक कोयल सड़क से बशला सड़क से नहीं जुड़ पाया है, जबकि 9.93 करोड़ का बजट करीब 14.5 किलोमीटर लंबी सड़क निर्माण के लिए स्वीकृत हुआ है। उपतहसील नित्थर और लोक निर्माण विभाग सब डिवीजन नित्थर के अंतर्गत आने वाली कोयल-बशला सड़क मार्ग जो तीन पंचायतों शिल्ली, दुराह और गडेज के एक दर्जन से भी अधिक गांवों को जोड़ेगी। हजारों लोग पिछले तीन सालों से सड़क निर्माण कार्य पूरे होने का इंतजार कर रहे हैं। विभाग इसकी सुध नहीं ले रहा है, जिससे ख़ासकर बशला गांव के ग्रामीणों के अलावा एक दर्जनों से अधिक गांव के हजारों ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पूर्व भाजपा सरकार के समय में आनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक रहे किशोरी लाल सागर ने इसका शिलान्यास फरवरी 2022 में किया था, लेकिन सड़क सिरे नहीं चढ़ पाई। बशला और उसके साथ के गांव सेब उत्पादक क्षेत्र हैं और लाखों के सेब हर साल होते हैं। वहीं सब्जियां और अन्य नगद फसलें भी होती हैं। सड़क सुविधा न होने से उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, जबकि बागीधार, तिरमीधार और सुमा के ग्रामीणों को सड़क न होने से आज भी खाने पीने और घर बनाने की सामग्री पीठ पर ही ढोनी पड़ रही है।
9.93 करोड़ का बजट मंजूर हुआ था
इस सड़क की दूरी कुल 14.5 किलोमीटर और लिंक होने की करीब चार किलोमीटर के करीब है। इसके लिए 9.93 करोड़ का बजट मंजूर हुआ था, जबकि 2023 में हुई भारी बरसात के बाद सड़क की हालत खासी खराब है। सड़क गाड़ियों के योग्य नहीं है। रमेश शर्मा, जय चंद, तुला राम, देवराज, मेहर चंद, इंद्र देव शर्मा और सूरत राम ने कहा है कि जो सड़क निकली है, उसमें जगह-जगह डंगे गिरे हुए हैं। गाड़ी तो दूर लोगों का का चलना भी दुश्वार है।
जल्द इसका कार्य शुरू किया जाएगा। ठेकेदार के मजदूर दो तीन दिनों में आ जाएंगे। सड़क का बाकी बचा हुआ काम भी पूरा कर दिया जाएगा और कुछ ही महीनों में सड़क को थ्रू कर पास भी करने का प्रयास करेंगे। - मनोज भारद्वाज, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग निरमंड