{"_id":"68d520bb12e59c6cd0093d63","slug":"construction-of-the-fire-station-building-in-sangla-is-on-hold-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-144636-2025-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: शिमला में धूल फांक रही फाइल, सांगला में अग्निशमन चौकी को भवन का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: शिमला में धूल फांक रही फाइल, सांगला में अग्निशमन चौकी को भवन का इंतजार
सार
सांगला वैली की अग्निशमन चौकी चार साल से किराये के निजी भवन में संचालित हो रही है। भवन निर्माण की फाइल एक साल से शिमला कार्यालय में लंबित है। इससे क्षेत्र में आगजनी की घटनाओं पर त्वरित कार्रवाई में बाधा आ रही है।
विज्ञापन
सांगला में भवन के अभाव में सड़क पर पार्क हो रहे अग्रिशमन विभाग के दमकल वाहन। संवाद
विस्तार
चार साल से निजी भवन में चल रही चौकी, एक साल पहले शिमला भेजी थी फाइल
थापासारिंग में चौकी और होम गार्ड महिला कंपनी भवन के निर्माण के लिए चयनित की है भूमि
रतन लाल नेगी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। सांगला वैली की अग्निशमन चौकी चार साल से किराये के भवन में चल रही है, जबकि अग्निशमन चौकी और होमगार्ड की महिला कंपनी के भवन निर्माण की फाइल बीएसएनएल शिमला के दफ्तर में धूल फांक रही है। सांगला वैली के थापासारिंग में इन दोनों भवनों के लिए 10 बिस्वा भूमि का चयन किया गया है। अग्निशमन चौकी और महिला कंपनी के भवन का नक्शा और प्राक्कलन बनाने के लिए होमगार्ड बटालियन-एक किन्नौर के कार्यालय ने एक साल पहले बीएसएनएल शिमला के मुख्य अभियंता (सिविल) कार्यालय में दस्तावेज भेज दिए थे, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। वहीं समय के साथ भवन निर्माण की लागत भी बढ़ती जा रही है। सांगला के थापासारिंग के पास 10 बिस्वा भूमि होमगार्ड बटालियन-एक के नाम आवंटित हो गई है। अग्निशमन चौकी के भवन में उपकरण कक्ष, गैरेज, कार्यालय, निगरानी कक्ष (ध्वनिरहित), भंडार क्षेत्र, कार्य कक्ष, विश्राम कक्ष, मनोरंजन कक्ष, ड्यूटी रूम, रिकॉर्ड रूम, व्यक्तिगत अलमारियों वाला छात्रावास, रसोई घर, अधिकारी और जवानों के लिए भोजन कक्ष का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा शौचालय, शयनगृह, स्नानघर, आवासीय आवास, ड्रिल ग्राउंड और जल भंडारण टैंक का निर्माण किया जाना प्रस्तावित है। 20 नवंबर, 2021 में सांगला को अग्निशमन चौकी की सौगात मिली थी। सीमावर्ती छितकुल, रकछम और बटसेरी पंचायत में आग की घटना होने पर दमकल वाहनों और कर्मियों को रिकांगपिओ से आने में कई घंटों का समय लग जाता है। इस कारण समय रहते आग पर काबू पाना मुश्किल हो जाता है। वर्तमान में अग्निशमन चौकी कामरू गांव के एक निजी भवन में चल रही है, जबकि अग्निशमन के वाहन सड़क किनारे खड़े किए जा रहे हैं, जो यहां यातायात व्यवस्था में परेशानी का सबब बने हुए हैं।
सांगला वैली में अग्निशमन चौकी बनाने के लिए जमीन गृह रक्षा विभाग के नाम हुई है। बीएसएनएल शिमला को एक साल पहले नक्शा और प्राक्क्लन तैयार करने के लिए सभी दस्तावेज भेज दिए गए हैं। इसके बाद दो बार पत्राचार भी किया गया। किन्नौर स्थित बीएसएनएल के सहायक अभियंता से भी बात की गई, लेकिन भवन निर्माण को लेकर कोई प्रक्रिया अमल में नहीं लाई जा रही। वर्तमान में अग्निशमन चौकी एक निजी भवन में चल रही है।-- सुरेश कुमार चौहान, होमगार्ड कमांडेंट, किन्नौर
विज्ञापन
थापासारिंग में चौकी और होम गार्ड महिला कंपनी भवन के निर्माण के लिए चयनित की है भूमि
रतन लाल नेगी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। सांगला वैली की अग्निशमन चौकी चार साल से किराये के भवन में चल रही है, जबकि अग्निशमन चौकी और होमगार्ड की महिला कंपनी के भवन निर्माण की फाइल बीएसएनएल शिमला के दफ्तर में धूल फांक रही है। सांगला वैली के थापासारिंग में इन दोनों भवनों के लिए 10 बिस्वा भूमि का चयन किया गया है। अग्निशमन चौकी और महिला कंपनी के भवन का नक्शा और प्राक्कलन बनाने के लिए होमगार्ड बटालियन-एक किन्नौर के कार्यालय ने एक साल पहले बीएसएनएल शिमला के मुख्य अभियंता (सिविल) कार्यालय में दस्तावेज भेज दिए थे, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। वहीं समय के साथ भवन निर्माण की लागत भी बढ़ती जा रही है। सांगला के थापासारिंग के पास 10 बिस्वा भूमि होमगार्ड बटालियन-एक के नाम आवंटित हो गई है। अग्निशमन चौकी के भवन में उपकरण कक्ष, गैरेज, कार्यालय, निगरानी कक्ष (ध्वनिरहित), भंडार क्षेत्र, कार्य कक्ष, विश्राम कक्ष, मनोरंजन कक्ष, ड्यूटी रूम, रिकॉर्ड रूम, व्यक्तिगत अलमारियों वाला छात्रावास, रसोई घर, अधिकारी और जवानों के लिए भोजन कक्ष का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा शौचालय, शयनगृह, स्नानघर, आवासीय आवास, ड्रिल ग्राउंड और जल भंडारण टैंक का निर्माण किया जाना प्रस्तावित है। 20 नवंबर, 2021 में सांगला को अग्निशमन चौकी की सौगात मिली थी। सीमावर्ती छितकुल, रकछम और बटसेरी पंचायत में आग की घटना होने पर दमकल वाहनों और कर्मियों को रिकांगपिओ से आने में कई घंटों का समय लग जाता है। इस कारण समय रहते आग पर काबू पाना मुश्किल हो जाता है। वर्तमान में अग्निशमन चौकी कामरू गांव के एक निजी भवन में चल रही है, जबकि अग्निशमन के वाहन सड़क किनारे खड़े किए जा रहे हैं, जो यहां यातायात व्यवस्था में परेशानी का सबब बने हुए हैं।
सांगला वैली में अग्निशमन चौकी बनाने के लिए जमीन गृह रक्षा विभाग के नाम हुई है। बीएसएनएल शिमला को एक साल पहले नक्शा और प्राक्क्लन तैयार करने के लिए सभी दस्तावेज भेज दिए गए हैं। इसके बाद दो बार पत्राचार भी किया गया। किन्नौर स्थित बीएसएनएल के सहायक अभियंता से भी बात की गई, लेकिन भवन निर्माण को लेकर कोई प्रक्रिया अमल में नहीं लाई जा रही। वर्तमान में अग्निशमन चौकी एक निजी भवन में चल रही है।
विज्ञापन