फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Construction of Shaheed Nathuram Road in Tikkar will be completed at a cost of Rs 9.66 crore

Rampur Bushahar News: टिक्कर में शहीद नाथूराम सड़क का निर्माण 9.66 करोड़ से होगा पूरा

Wed, 10 Dec 2025 11:13 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Dec 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहड़ू। नावर क्षेत्र के टिक्कर में शहीद नाथूराम सड़क का निर्माण 9.66 करोड़ से होगा पूरा होगा। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने टुणाधार-शहीद नाथूराम देवाड़ीघाट सड़क का भूमि पूजन किया। यह निर्माण कार्य विधायक प्राथमिकता के तहत पूरा किया जाएगा, जिससे ग्रामीणों को बेहतर और सुरक्षित यातायात सुविधा उपलब्ध होगी। विश्राम गृह टिक्कर में जनसभा को संबोधित करते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा कि नावर क्षेत्र में सड़कों और भवनों के निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग के माध्यम से 103 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इनमें से 52 करोड़ रुपये जारी किए जा चुके हैं और शेष राशि भी शीघ्र आवंटित की जाएगी। उन्होंने कहा कि सड़कों के रखरखाव और पीडीएनए के अंतर्गत 24 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है। शिक्षा मंत्री ने बताया कि क्षेत्र की सड़क व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है और हर पंचायत में दो-दो सड़कों को विधायक प्राथमिकता के तहत स्वीकृत किया गया है। अब तक 154 सड़कों को मंजूरी दी जा चुकी है और चालू वित्त वर्ष में संख्या 160 तक पहुंच जाएगी। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना चरण-4 के तहत विधानसभा क्षेत्र जुब्बल-नावर-कोटखाई में 18 सड़कों के लिए 112 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं। विकासखंड टिक्कर के अंतर्गत राजकीय प्राथमिक विद्यालय कशैणी के नवनिर्मित भवन का भी शिक्षा मंत्री ने लोकार्पण किया। इस भवन का निर्माण 22 लाख रुपये की लागत से किया गया है। मंत्री ने बताया कि प्रदेश का पहला सरकारी बीपीएड महाविद्यालय सावड़ा में स्थापित किया गया है, जिससे क्षेत्र के युवाओं को बड़ा लाभ मिलेगा। साथ ही प्रदेश को दो केंद्रीय विद्यालयों की स्वीकृति मिली है, जिनमें से एक विद्यालय इसी विधानसभा क्षेत्र में खुलेगा। उन्होंने बताया कि सरकार ने प्रथम चरण में 100 सरकारी स्कूलों को सीबीएसई से संबद्ध करने का निर्णय लिया है, जिसमें टिक्कर, जुब्बल और कोटखाई के स्कूल भी शामिल हैं। जुब्बल में 17 करोड़ रुपये की लागत से टीचर ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट का निर्माण कार्य प्रगति पर है। वहीं, राजकीय महाविद्यालय टिक्कर में इंटीग्रेटेड बीएड कॉलेज की स्थापना को भी स्वीकृति प्रदान की गई है, जिससे स्थानीय विद्यार्थियों को बीएड करने में सुविधा मिलेगी। कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने स्थानीय लोगों की समस्याओं को सुना और उनकी उचित मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष मोती लाल डेरटा, उपमंडलाधिकारी धर्मेश रामौत्रा, डीएसपी प्रणव चौहान, प्रधान सुषमा तेगटा, युवा कांग्रेस अध्यक्ष अतुल चौहान, महासचिव अमन चौहान, उपनिदेशक शिक्षा लेख राज भारद्वाज, पंचायती राज प्रतिनिधियों समेत कई गणमान्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed