फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   congress take 20 thousands lead from rampur

रामपुर से 20 हजार की लीड देकर जनता ने दी वीरभद्र सिंह को श्रद्धांजलि

Tue, 02 Nov 2021 11:06 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Nov 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
congress take 20 thousands lead from rampur
मंडी लोक सभा उपचुनाव में प्रतिभा सिंह की जीत होने से रामपुर में कांग्रेस कार्यकर्ता विजय रैली नि? - फोटो : RAMPUR-HP
रामपुर बुशहर। पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह के गढ़ माने जाने वाले रामपुर विधान सभा क्षेत्र में भाजपा को करारी शिकस्त मिली है। विस क्षेत्र के लोगों ने मंडी लोस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह को करीब 20 हजार मतों की लीड देकर लोकसभा भेजा है। मंगलवार को हुई मतगणना में कांग्रेस को रामपुर विस क्षेत्र के ऐतिहासिक लीड मिली है। प्रतिभा सिंह की जीत के बाद रामपुर शहर में कांग्रेस पदाधिकारियों और सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने विजयी रैली निकाली और जीत का जश्न मनाया।
विज्ञापन

रामपुर विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं ने कांग्रेस को भारी लीड देकर पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह को श्रद्धांजलि दी है। मंडी संसदीय सीट के 17 विस क्षेत्रों में रामपुर ही ऐसा विस क्षेत्र रहा, जहां से कांग्रेस को सबसे अधिक लीड प्राप्त हुई है। मंगलवार को रामपुर के पद्म छात्र स्कूल में सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हो गई, जो दोपहर तक चली। मतगणना के 26 राउंड में भाजपा हर बार पिछड़ती ही नजर आई।
विज्ञापन

यह लीड केवल रामपुर तक ही सीमित नहीं रही बल्कि समूचे मंडी संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस को बढ़त मिली है। रामपुर में हुई मतगणना में कांग्रेस को पहले दौर में 1198 मतों की बढ़त मिली और यह सिलसिला लगातार बढ़ता ही गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामपुर विस क्षेत्र में कुल 44112 मत पड़े थे। इसमें कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह को 31507, भाजपा प्रत्याशी कुशाल ठाकुर को कुल 11552, राष्ट्रीय लोकनीति पार्टी की प्रत्याशी अंबिका श्याम को 407, मुंशी राम को 90, अनिल कुमार को 56 और सुभाष मोहन स्नेही को 110 मत पड़े। 400 लोगों ने नोटा में दबाया। कांग्रेस भी शुरू हो से ही प्रचार के दौरान श्रद्धांजलि के नाम पर वोट मांग रही थी। प्रदेश की सत्ता में भले ही भाजपा के हाथों में है, लेकिन विस क्षेत्र की जनता ने वीरभद्र सिंह को सही मायने में श्रद्धांजलि दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed