फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   congress

चांशल में सिर्फ सैर सपाटा करने आते हैं सरकार के मंत्री : कुल्ला

Sun, 20 Sep 2020 09:48 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2020 09:48 PM IST
विज्ञापन
रोहड़ू। प्रदेश सरकार के मंत्री अपने परिवार के साथ चांशल सिर्फ सैर सपाटा करने आते हैं। चांशल को विकसित करने के नाम पर बड़ी घोषणाएं की जाती हैं। मुख्यमंत्री स्वयं चांशल को सौ करोड़ रुपये की लागत से विकसित करने की घोषणा कर चुके हैं लेकिन आज तक धरातल पर कुछ भी नहीं हुआ है। यह बात कांग्रेस मंडल रोहड़ू के अध्यक्ष करतार सिंह कुल्ला ने कही।
विज्ञापन

कुल्ला ने कहा कि शनिवार को वन एवं खेल मंत्री राकेश पठानिया अपने परिवार के साथ चांशल घाटी घूमने आए थे। वह भी चांशल को विकसित करने की घोषणाएं करके चले गए हैं। बीते ढाई साल में सरकार के कई मंत्री चांशल घाटी घूमने आ चुके हैं। इन मंत्रियों ने क्षेत्रवासियों को कई सब्जबाग दिखाए। प्रदेश सरकार का आधे से अधिक कार्यकाल समाप्त हो चुका है। अभी तक चांशल व रोहड़ू क्षेत्र को विकसित करने की योजनाएं घोषणाओं से आगे नहीं बढ़ सकी हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने अपने तीन वर्ष के कार्यकाल के दौरान रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र में विकास के नाम पर एक भी नया पत्थर नहीं लगाया है। रोहड़ू में भाजपा नेताओं ने भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया है। कांग्रेस कार्यकाल में हुए विकास कार्यों के रिबन काटने का कार्य भाजपा के मंत्री कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed