{"_id":"640a1e25ff0ceaa40a09ca78","slug":"congress-protest-kinaur-against-government-rampur-hp-news-c-19-1-82979-2023-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: किन्नौर में मोदी सरकार और अदाणी घोटाले के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: किन्नौर में मोदी सरकार और अदाणी घोटाले के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
विज्ञापन
रिकांगपिओ(किन्नौर)। किन्नौर जिले के रिकांगपिओ में मोदी सरकार और अदाणी घोटाले के खिलाफ कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने क्रोनी कैपटलिज्म के तहत अदाणी मामले की न्यायिक जांच करने, एसबीआई और एलआईसी द्वारा अदाणी समूह से शेयर खरीदने के विरोध में रिकांगपिओ में जमकर नारेबाजी की।
इस दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एसबीआई बैंक और एलआईसी कार्यालय के बाहर भी प्रदर्शनकर हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के आधार पर सामने आए घोटाले को लेकर मोदी सरकार पर अदाणी समूह को बचाने का आरोप लगाया। यह रैली कांग्रेस कमेटी के कार्यालय से शुरू होकर बाजार से होते हुए मुख्य चौक तक निकली। इस अवसर पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष उमेश नेगी ने कहा कि विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने अदाणी समूह के घोटाले को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से संसद में प्रश्न किया लेकिन उन्होंने इसका कोई उचित जवाब नहीं दिया। केंद्र की मोदी सरकार पर संस्थान बेचने और अदानी समूह द्वारा खरीदने का आरोप भी लगाया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष उमेश नेगी ने कहा कि हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम 20 मार्च को जिले के निचार, 21 को कल्पा और 22 मार्च को पूह ब्लॉक में चलाया जाएगा।