{"_id":"62b9f0e082d829393843f142","slug":"congress-protest-in-rohru-against-agnipath-rampur-hp-news-sml413465480","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहडू़ में अग्निपथ योजना के खिलाफ कांग्रेस ने की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहडू़ में अग्निपथ योजना के खिलाफ कांग्रेस ने की नारेबाजी
विज्ञापन
रोहडू बजार के चौक पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते कांग्रेस के पदाधिकारी
- फोटो : RAMPUR-HP
रोहडू़। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने अग्निपथ योजना के खिलाफ सोमवार को सर्किट हाउस से लेकर मुख्य चौक तक विरोध रैली निकाली। इस दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की गई। पार्टी ने चेताया कि अगर अग्निपथ योजना को वापस नहीं लिया जाता है तो वह उग्र प्रदर्शन करने पर मजबूर हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार अग्निवीर के नाम पर नौजवान बेरोजगारों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है।
कांग्रेस के मंडल अध्यक्ष करतार सिंह कुल्ला ने इस मौके पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा इस नीति को जल्द ही यह योजना युवाओं के हित में नहीं है। रोहडू़ के विधायक मोहन लाल ब्राक्टा ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार नौजवानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। हर वर्ग केंद्र और प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों से तंग आ चुका है।
महंगाई चरम सीमा पर होने और इस नीति की कारण बेरोजगारी बढ़ेगी। केंद्र की भाजपा सरकार लोगों को करोड़ों नौकरियों के झूठे आश्वासन देकर सता पर काबिज हुई थी। उन्होंने कहा अधिकारियों को कठपुतली बनाया जा रहा है। इस अवसर पर पर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और सभी अग्रणी संगठनों के सदस्यों सहित अन्य लोग मौजूद रहे।