फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   congress protest in nankhari

ननखड़ी में कांग्रेस का प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी

Wed, 19 Jan 2022 11:18 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
ननखड़ी (रामपुर बुशहर)। ब्लॉक कांग्रेस रामपुर ने उपमंडल की ननखड़ी तहसील म्रें
विज्ञापन

बर्फबारी के बाद भी ननखड़ी-टिक्कर-खमाड़ी मार्ग नहीं खुलने पर रोष जताया है। इसको लेकर पार्टी ने बुधवार को विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद कांग्रेेस ने क्षेत्र में चरमराई यातायात व्यवस्था को लेकर राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। कांग्रेस ने कहा कि क्षेत्र की मुख्य ननखड़ी-टिक्कर-खमाड़ी सड़क बर्फबारी के बाद अभी तक बहाल नहीं पाई है। इसको लेकर लोगों में भारी रोष है। इसके अलावा उन्होंने विभिन्न कार्यालयों में रिक्त पदों को लेकर भारी रोष जताया।
ननखड़ी तहसील मुख्यालय में बुधवार को ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सतीश वर्मा, जिप सदस्य हुकम चंद और सुदेश कायथ की अध्यक्षता में प्रदर्शन किया गया। कार्यकर्ताओं ने रोष रैली निकालकर प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नायब तहसीलदार के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भी भेजा। अध्यक्ष सतीश वर्मा ने कहा कि बर्फबारी के कारण बाधित हुई क्षेत्र की मुख्य टिक्कर-खमाड़ी सड़क बर्फबारी के 10 दिन के बाद भी यातायात के लिए बहाल नहीं हो पाई है। इस मुख्य सड़क से क्षेत्र की 10 पंचायतों के हजारों लोग लाभान्वित होते हैं।
विज्ञापन

सरकार, प्रशासन और लोक निर्माण विभाग की सुस्त कार्यप्रणाली के चलते अभी भी सड़क पर सफर करना जान जोखिम में डालने जैसा है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य, शिक्षा, पुलिस, विद्युत बोर्ड, आईपीएच, लोनिवि और सीडीपीओ सहित अन्य विभागों में कर्मचारियों के सैकड़ों पद रिक्त चल रहे हैं। विभागों में रिक्त पदों के चलते विकास कार्यों को अमलीजामा पहनाना मुश्किल है। ऐसे में कार्यालयों में पहुंचने वाले लोगों के कार्य भी चरणबद्ध तरीके से नहीं हो पा रहे है। इस कारण तहसील क्षेत्र की जनता में सरकार के खिलाफ भारी रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अध्यक्ष वर्मा ने कहा कि सेब बहुल क्षेत्र होने के कारण सरकार की नीति भी बागवानी विरोधी है। यहां के बागवानों को कीटनाशक नहीं मिल पा रही हैं और अन्य सुविधाओं की भी विभाग कोई सुध नहीं ले रहा है। महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और गिरती विकास दर और कर्ज का बोझ लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने राज्यपाल से मांग की कि ननखड़ी क्षेत्र की समस्याओं को प्रमुखता से दूर किया जाए। उन्होंने कहा कि सरकार रामपुर विस क्षेत्र के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है।

उन्होंने चेताया कि अगर जल्द ही समस्याओं के समाधान को लेकर कोई कदम नहीं उठाया तो कांग्रेस सचिवालय और विधानसभा घेराव करने से भी नहीं हटेंगे। इस मौके पर खड़ाहन पंचायत प्रधान रमिला केरो, प्रधान बड़ोग रंजना चौहान, बीडीसी सदस्य कंपा ठाकुर, सुदेश कायथ, कुलदीप ठाकुर, हरीश मेहता, सतपाल मेहता, यशपाल सरकैक, यशवीर ठाकुर, गौरव ठाकुर और तरुण कायथ सहित अनु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed