फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Congress came to power by giving false guarantees: Lokendra Kumar

झूठी गारंटियां देकर सत्तासीन हुई कांग्रेस : लोकेंद्र कुमार

Fri, 07 Apr 2023 10:44 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर Updated Fri, 07 Apr 2023 10:44 PM IST
विज्ञापन
Congress came to power by giving false guarantees: Lokendra Kumar
दलाश पहुंचने पर विधायक लोकेंद्र कुमार ने जताया जनता का आभार।
दलाश (कुल्लू)। आनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक लोकेंद्र कुमार ने दलाश में शक्ति केंद्र दलाश के माध्यम से धन्यवाद कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें विधायक लोकेंद्र कुमार ने विधानसभा चुनाव में जनता की ओर से दिए गए समर्थन के लिए धन्यवाद किया। दलाश के मेला मैदान सौह में पंचायत की ओर से बनाए गए स्वागत गेट का विधायक ने विधिवत उद्घाटन किया।
विज्ञापन

विधायक लोकेंद्र कुमार ने एक जनसभा को भी संबोधित किया। इसमें कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रदेश में झूठी गारंटियां देकर सत्तासीन हुई है। अभी तक एक भी गारंटी को पूरा नहीं किया है। मुख्यमंत्री ने वित्त वर्ष के लिए जो बजट पेश किया उसमें जनता के साथ धोखा किया गया है। इसमें जनता और प्रदेश के कल्याण की एक भी योजना नहीं है। उन्होंने युवा मोर्चा की ओर से शुरू किए सफाई अभियान का शुभारंभ भी किया।
विज्ञापन

लंकागई-गोहाण सड़क के निर्माण के लिए दो लाख देने को घोषणा की। कार्यक्रम में भाजपा मंडल आनी के अध्यक्ष अमर ठाकुर, महामंत्री योगेश वर्मा, युवा मोर्चा अध्यक्ष वेद ठाकुर, दलाश पंचायत प्रधान सत्येंद्र शर्मा, उप प्रधान सोहनी राम राठी, दलाश शक्ति केंद्र अध्यक्ष विक्की वर्मा और अन्य उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed