{"_id":"6a5b900a47295c81f907de34","slug":"commerce-studies-to-continue-at-chaupal-college-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1033-165123-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: चौपाल कॉलेज में कॉमर्स की पढ़ाई रहेगी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: चौपाल कॉलेज में कॉमर्स की पढ़ाई रहेगी जारी
विज्ञापन
शिक्षा विभाग ने अधिसूचना की जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
चौपाल (रोहड़ू)। राजकीय महाविद्यालय चौपाल में कॉमर्स स्ट्रीम को तत्काल प्रभाव से जारी रखने का सरकार ने निर्णय लिया गया। इस संबंध में शिक्षा विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। इस फैसले का महाविद्यालय विकास समिति ने स्वागत करते हुए इसे क्षेत्र में उच्च शिक्षा के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया है।
बताया जा रहा है कि यह निर्णय 2 जून को जारी पूर्व अधिसूचना में आंशिक संशोधन के बाद लिया गया है। इस संबंध में शनिवार को महाविद्यालय विकास समिति की बैठक पूर्व प्राचार्य डॉ. रविंद्र चौहान की अध्यक्षता में हुई। इसमें वक्ताओं ने कहा कि कॉमर्स की पढ़ाई जारी रहने से क्षेत्र के विद्यार्थियों को घर के पास गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। इस निर्णय से विद्यार्थियों, अभिभावकों और स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है।
महाविद्यालय प्रशासन और विकास समिति ने इस निर्णय के लिए प्रदेश सरकार और शिक्षा विभाग का आभार व्यक्त किया। समिति ने पूर्व प्राचार्य डॉ. रविंद्र चौहान के प्रयासों की विशेष सराहना करते हुए कहा कि उनके निरंतर प्रयासों से यह मामला सकारात्मक परिणाम तक पहुंच सका। बैठक में इस मुद्दे पर लगातार सहयोग करने वाले दलवीर चंदेल, एचएन मेहता, ज्ञान ओक्टा, विनोद जिंटा और प्रताप नेगी सहित अन्य लोगों के योगदान की भी प्रशंसा की गई। स्थानीय जनप्रतिनिधियों के सहयोग का उल्लेख करते हुए वक्ताओं ने कहा कि सामूहिक प्रयासों से चौपाल के विद्यार्थियों को अब अपने क्षेत्र में ही कॉमर्स विषय की उच्च शिक्षा मिलती रहेगी।