फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Commerce and vocational subjects will be started in Sarog School

Rampur Bushahar News: सरोग स्कूल में कॉमर्स और वोकेशनल विषय होंगे शुरू

Tue, 18 Nov 2025 11:29 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Nov 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
Commerce and vocational subjects will be started in Sarog School
सरोग पाठशाला में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह के दौरान मेधावियों को किया सम्मानित। स्रोत : स्
प्रदेश शिक्षा सचिव ने की घोषणा, स्कूल में मनाया वार्षिक समारोह, सम्मानित किए मेधावी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ठियोग (रामपुर बुशहर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सरोग में मंगलवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में प्रदेश शिक्षा सचिव राकेश कंवर बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने विद्यालय में कॉमर्स और वोकेशनल विषय शुरू करने की घोषणा की। विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए मित्र छात्रवृत्ति की घोषणा की, जो कक्षा आठवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों को प्रदान की जाएगी। उन्होंने विद्यालय की उन्नति, उपलब्धियों और अनुशासन की सराहना की। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से खूब तालियां बटोरीं। विद्यार्थियों ने पहाड़ी, किन्नौरी, हिंदी, कुल्लुवी नाटी, गुजराती और देशभक्ति के गीतों पर प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम में हाउस ऑफ द ईयर का खिताब एपीजे अब्दुल कलाम सदन को दिया गया। मुख्य अतिथि ने खेल, शैक्षणिक, सांस्कृतिक और विज्ञान गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। रोहिणी, पलक, दिव्या, दृष्टि, सूर्यांशी सहित अन्य विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। स्कूल के प्रधानाचार्य सरिका आहूजा ने मुख्यातिथि का आभार व्यक्त किया और विद्यालय परिवार द्वारा के निरंतर संकल्प दोहराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article