फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Command of Paramilitary Forces Welfare Committee handed over to Surendra Kumar Bestu

Rampur Bushahar News: सुरेंद्र कुमार बेष्टू को सौंपी अर्ध सैनिक बल कल्याण समिति की कमान

Thu, 08 Aug 2024 11:35 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Aug 2024 11:35 PM IST
विज्ञापन
Command of Paramilitary Forces Welfare Committee handed over to Surendra Kumar Bestu
अर्ध सैनिक बल कल्याण समिति की बैठक में मौजूद पदाधिकारी और सदस्य। संवाद
चिकित्सा सुविधा, मोबाइल कैंटीन और कल्याण बोर्ड के गठन पर किया मंथन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। पूर्व अर्ध सैनिक बल कल्याण समिति रामपुर इकाई की मासिक बैठक अध्यक्ष ज्ञान चंद शर्मा की अध्यक्षता में दुर्गा माता मंदिर सशस्त्र सीमा बल नोगली के परिसर में हुई। बैठक में कई मुद्दों पर मंथन किया गया। वहीं, पुरानी कार्यकारिणी भंग कर नई कार्यकारिणी गठित करने का फैसला लिया गया। बैठक में सर्वसहमति से सुरेंद्र कुमार बेष्टू को अध्यक्ष की कमान सौंपी गई, वहीं हंस राज ठाकुर को उपाध्यक्ष, चैन कौशल को महासचिव, मेघी राम वर्मा को कोषाध्यक्ष और धर्मजीत को प्रेस सचिव चुना गया। हीरा और सुमित्रा नेगी को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया। उसके बाद नव नियुक्त अध्यक्ष और उपाध्यक्ष ने बैठक को संबोधित किया। उन्होंने सभी सदस्यों से आग्रह किया कि पूर्व अर्ध सैनिक बल के कल्याण और उत्थान के लिए बढ़चढ़ कर आगे आएं। बैठक में विशेष कर चिकित्सा सुविधा, मोबाइल कैंटीन, पूर्व अर्ध सैनिक बल कल्याण बोर्ड के गठन पर मंथन किया गया। उन्होंने कहा कि इस संदर्भ में हिमाचल प्रदेश पूर्व अर्ध सैनिक बल कल्याण समिति के अध्यक्ष पूर्व डीआईजी वीके शर्मा समय समय पर राज्य सरकार और केंद्र सरकार के समक्ष प्रमुखता से अपनी मांगों पर बार बार प्रस्ताव और व्यक्तिगत रूप से अवगत करवा रहे हैं। वहीं बैठक में सभी सदस्यों से कैंटीन कार्ड बनाने के लिए अपने जरूरी दस्तावेजों को शीघ्र जमा करवाने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed