{"_id":"691861d2f95adfa70403e124","slug":"cm-meet-with-party-workers-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1031-148142-2025-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: शिमला जाने से पहले कार्यकर्ताओं से मिले मुख्यमंत्री सुक्खू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: शिमला जाने से पहले कार्यकर्ताओं से मिले मुख्यमंत्री सुक्खू
विज्ञापन
औद्योगिक विकास निगम लिमिटेड के निदेशक के घर किया नाश्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। अंतरराष्ट्रीय लवी मेले के समापन समारोह के लिए रामपुर पहुंचे मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शनिवार सुबह शिमला लौटने से पहले कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।
मुख्यमंत्री ने चुहाबाग में प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास निगम लिमिटेड के निदेशक एवं पूर्व जिला परिषद सदस्य विकेश चौहान के घर पर नाश्ता किया। यहां पहुंचने पर पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और लोगों ने मुख्यमंत्री का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। उनके साथ सातवें वित्त आयोग के अध्यक्ष एवं विधायक रामपुर नंदलाल भी मौजूद रहे। इसके बाद मुख्यमंत्री शिंगला हेलीपैड से हेलीकाप्टर से शिमला रवाना हुए।