फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   cm innagurated projects

मुख्यमंत्री ने 29.65 करोड़ की योजनाओं के किए शिलान्यास-लोकार्पण

Tue, 27 Sep 2022 10:21 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Sep 2022 10:21 PM IST
विज्ञापन
cm innagurated projects
रोहडू में प्रगतिशील हिमाचल स्थापना के 75 वर्ष समारोह को संबोधित करते मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर। सं? - फोटो : RAMPUR-HP
रोहडू़। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने रोहड़ू में प्रगतिशील हिमाचल स्थापना के 75 वर्ष समारोह की अध्यक्षता की। इस अवसर पर 29.65 करोड़ की योजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल रोहड़ू में आईसीयू के लिए अल्ट्रासाउंड, लेप्रोस्कॉपी और एबीजी मशीनें उपलब्ध करवाने, उच्च विद्यालय भमनोली, खरोट और खरशाली स्कूल को वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में स्तरोन्नत करने की घोषणा की।
विज्ञापन

उन्होंने माध्यमिक विद्यालय बनोटी और कलगांव को उच्च विद्यालय में स्तरोन्नत करने और चिड़गांव के लिए मल निकासी योजना उपलब्ध करवाने, जाखा सड़क के निर्माण के लिए 40 लाख रुपये, शीलघाट में गैस एजेंसी खोलने और क्षेत्र में दो विश्रामगृह निर्मित करने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि रोहड़ू क्षेत्र में सड़कों और पुलों के निर्माण पर 125 करोड़ रुपये और जल शक्ति विभाग की विभिन्न योजनाओं पर 250 करोड़ रुपये व्यय किए गए हैं। जयराम ठाकुर ने 29.65 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए, इनमें तहसील चिड़गांव की ग्राम पंचायत ढकगांव, दिसवानी और गवास के लिए जल शक्ति अनुभाग कलोटी के अंतर्गत 1.33 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित विभिन्न जलापूर्ति योजनाएं, तहसील रोहडू़ के पारसा, चुपाड़ी, सिद्धरोटी आदि गांवों की बागवानी योग्य भूमि के लिए 5.12 करोड़ रुपये की लागत से पब्बर नदी पर निर्मित उठाऊ जलापूर्ति योजना शामिल हैं। उन्होंने बागवानी विषयवाद विशेषज्ञ कार्यालय डोडरा क्वार और चिड़गांव में अग्निशमन चौकी का शुभारंभ किया।
उन्होंने 10.5 करोड़ रुपये की लागत से संधासु से खशधार सड़क के उन्नयन कार्य, 5.54 करोड़ रुपये की लागत से बडियारा से डुमाधार सड़क के उन्नयन कार्य और 7.16 करोड़ रुपये की लागत से बडियारा से नंदला सड़क के उन्नयन कार्य का शिलान्यास किया। शहरी विकास एवं विधि मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि राज्य में बिना किसी राजनीतिक भेदभाव के संतुलित और समग्र विकास सुनिश्चित किया है। सांसद एवं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप ने राज्य के अस्तित्व के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 75 कार्यक्रमों का आयोजन करने के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का आभार व्यक्त किया। राज्य सहकारिता कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक की अध्यक्ष शशि बाला ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। उन्होंने क्षेत्र की समस्याओं को मुख्यमंत्री के सामने रखा।

इस अवसर पर राज्य हस्तशिल्प और हथकरघा निगम के उपाध्यक्ष संजीव कटवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष बलदेव रांटा, उपायुक्त आदित्य नेगी, रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी अमिचंद आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed