फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   cm conference

वरदान साबित हुई गृहिणी सुविधा योजना

Mon, 06 Jul 2020 09:06 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2020 09:06 PM IST
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। हिमाचल गृहिणी सुविधा योजना महिलाओं के लिए वरदान साबित हो रही है। प्रदेश भर में लाखों परिवार इस योजना से लाभान्वित हो चुके हैं। सरकार ने अब इस योजना को आगामी वित्तीय वर्ष 2020-21 तक जारी रखने का निर्णय लिया है। सोमवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश कि विभिन्न विकास खंडों की महिलाओं से बात की और उनकी प्रतिक्रियाएं भी सुनीं।
विज्ञापन

खंड विकास कार्यालय रामपुर के सभागार में वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान इस योजना से लाभान्वित महिलाओं ने मुख्यमंत्री के संबोधन को सुना और अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की। महिलाओं ने बताया कि इस योजना से बहुत लाभ हुआ है। इससे पहले महिलाओं को जंगल से लकड़ी लेने जाना पड़ता था और चूल्हे पर खाना बनाने में घंटों का समय लग जाता था। लेकिन, अब बहुत कम समय में और सुरक्षित रूप में खाना बन जाता है। इससे बचे समय में महिलाएं अन्य घर के कामकाज निपटा सकती हैं। इससे पहले की सरकारों ने इस प्रकार की कोई योजना शुरू नहीं की थी। अब तो महिलाओं को दूसरा सिलिंडर भी उपलब्ध करवा दिया है, इससे हम काफी खुश हैं। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग रामपुर के निरीक्षक धनवीर सिंह ठाकुर ने बताया कि सोमवार को कार्यक्रम में रामपुर विकास खंड की दस लाभार्थी महिलाओं ने वीडियो कांफ्रेंस में भाग लिया। विकास खंड में 1714 एलपीजी कनेक्शन दिए गए हैं और सरकार ने इस योजना को आगामी वित्तीय वर्ष 2020-21 तक जारी रखने की मंजूरी दे दी है। जो परिवार इस योजना का लाभ नहीं उठा पाए हैं, अब उन्हें लाभान्वित किया जा सकेगा। जो परिवार से अभी अलग हुए हैं, वे परिवार भी इस योजना का लाभ ले सकते हैं। इस अवसर पर दिव्या, पूजा कौशल और बीना सहित कई महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed