फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   cleanness drive started in kot aani

महिला मंडल कोट ने चलाया स्वच्छता अभियान

Wed, 02 Mar 2022 10:50 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Mar 2022 10:50 PM IST
विज्ञापन
cleanness drive started in kot aani
आनी के कोट गांव में स्वच्छता अभियान चलाती महिलाएं। - फोटो : RAMPUR-HP
आनी (कुल्लू)। आनी खंड के कोट गांव के आदर्श महिला मंडल ने गांव को साफ- सुथरा रखने का बीड़ा उठाया है। महिला मंडल की सदस्यों का कहना है कि गंदगी गांव के लिए हानिकारक है, क्योंकि इससे अनेक बीमारियां पनपती हैं। सभी को कूड़े कचरे का उचित तरीके से निपटारा करना चाहिए और घरों और नालियों को साफ रखना चाहिए। इसी कड़ी में बुधवार को आदर्श महिला मंडल कोट की सदस्यों ने गांव के रास्ते संवारे। साथ ही देवता श्रीलांकड़ावीर मंदिर परिसर के आसपास उगी अवांछित झाड़ियों को भी काटा। सभी महिलाओं ने गांव को कूड़ा मुक्त और स्वच्छ रखने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

प्रधान हीरा देवी का कहना है कि पूर्व वर्ष की भांति इस वर्ष भी आदर्श महिला मंडल कोट सामाजिक सुधार एवं विकासात्मक कार्यों में अपनी भूमिका सुनिश्चित करेगा। उन्होंने ग्रामीणों से आग्रह किया कि वे नारी सशक्तीकरण, नशा मुक्ति अभियान, स्वच्छता अभियान, महिला सुरक्षा और अन्य कार्यों में सहयोग करें। इस मौके पर महिला मंडल सचिव संगा देवी, उपप्रधान सुंदरु देवी, सदस्य रीता देवी, निरमा देवी सहित अन्य महिलाओं ने अपनी मौजूदगी दर्ज करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed