फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Cleanliness drive started in Chaupal, citizens made aware

Rampur Bushahar News: चौपाल में सफाई अभियान शुरू, नागरिकों को किया जागरूक

Thu, 16 Apr 2026 11:21 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
Cleanliness drive started in Chaupal, citizens made aware
चौपाल नगर पंचायत में सफाई अभियान में लगे कर्मचारी। संवाद 
. गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग करके सफाई मित्रों को दें
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चौपाल (रोहड़ू)।
नगर पंचायत चौपाल ने क्षेत्र में स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक विशेष सफाई अभियान का शुभारंभ किया। इस अभियान के तहत मैन बाजार चौपाल में व्यापक स्तर पर सफाई की गई और आसपास के क्षेत्रों को साफ-सुथरा रखने का संदेश दिया गया। अभियान के दौरान नागरिकों और दुकानदारों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए उनसे अपील की गई कि वे गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग करके ही सफाई मित्रों को दें ताकि कचरे का सही प्रबंधन सुनिश्चित किया जा सके। कार्यक्रम के दौरान नगर पंचायत के अधिकारियों ने नागरिकों को सिटीजन सेवा पोर्टल के माध्यम से शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया की जानकारी दी। लोगों को बताया गया कि अब वे घर बैठे अपनी समस्याएं ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं, जिससे शिकायतों के निस्तारण में तेजी आएगी। साथ ही कूड़ा प्रबंधन और संपत्ति कर से जुड़े बिल ऑनलाइन जारी किए जाने की जानकारी भी साझा की गई, जिससे पारदर्शिता और सुविधा दोनों बढ़ेंगी। अभियान के दौरान नागरिकों के बीच जागरूकता बढ़ाने के लिए पंपलेट भी वितरित किए गए, जिनमें स्वच्छता से जुड़े महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए थे। हिमाचल दिवस पर पौधरोपण कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, जिसमें पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इस अवसर पर स्वयं सहायता समूह की महिलाओं, वार्ड के नागरिकों, नगर पंचायत के अधिकारियों और सफाई कर्मियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सभी ने मिलकर स्वच्छ और सुंदर चौपाल बनाने का संकल्प लिया और भविष्य में भी ऐसे अभियानों को जारी रखने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed