फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   cittu protest in aani

स्थाई जगह और स्ट्रीट वेंडर प्लान हो लागू : सीटू

Wed, 17 Nov 2021 11:12 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Nov 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
cittu protest in aani
आनी में एसडीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते रेहड़ी फड़ी एवं सब्जी विक्रेता यूनियन के सदस्य। - फोटो : RAMPUR-HP
आनी (कुल्लू)। आनी उपमंडल मुख्यालय में रेहड़ी-फड़ी और सब्जी विक्रेता यूनियन चार वर्षों से स्थायी जगह और स्ट्रीट वेंडर प्लान 2014 के तहत स्थापित करने की मांग कर रही है। मगर आनी नगर पंचायत बनने के बाद भी इन लोगों की मांगों पर कोई गौर नहीं किया जा रहा।
विज्ञापन

यूनियन ने बीते माह भी एसडीएम और नगर पंचायत आनी को मांगपत्र सौंपा था, लेकिन नगर पंचायत कानून के तहत काम करने की बजाय तानाशाही तरीके से खोखाधारकों और सब्जी विक्रेताओं की बेदखली की जा रही है। रोषजदा यूनियन ने बुधवार को सीटू के बैनर तले एसडीएम कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। यूनियन ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर यूनियन की मांगों पर जल्द उचित कार्रवाई अमल में लाने की मांग की।
विज्ञापन

रेहड़ीफड़ी और सब्जी विक्रेता यूनियन ने बुधवार को एसडीएम कार्यालय आनी के बाहर मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। यूनियन ने कहा कि नगर पंचायत ने गरीब खोखाधारकों और सब्जी विक्रेताओं से मनमर्जी से वसूली की जा रही है। बीते दो वर्ष में कोरोना संक्रमण के कारण आए संकट के चलते मुश्किल से उन्होंने अपना घर चलाया है। कोरोनाकाल में उनकी आर्थिकी सबसे अधिक प्रभावित हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूनियन ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर स्ट्रीट वेंडर प्लान 2014 बनाकर सभी विक्रेताओं को स्थापित करने, वेंडर और नॉन वेंडर के लिए स्थान चिह्नित करने, कानून के तहत सभी को पहचानपत्र जारी करने, स्ट्रीट वेंडर कमेटी का गठन करने, मनमर्जी और बेवजह की वसूली न करने की मांग की।

सीटू संयोजक आनी पद्म प्रभाकर ने कहा कि आने वाले समय में संघर्ष और तेज किया जाएगा। यूनियन मांगों को लेकर 26 नवंबर को विरोध प्रदर्शन करेंगे और रोष रैली भी निकालेंगे। इस मौके पर प्रधान हीरालाल, सचिव हीरालाल जोशी, उपाध्यक्ष हीरा देवी, पवन, सतप्रकाश, कोषाध्यक्ष श्याम लाल, पिंगला, मुंगड़ी और रामलाल सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed