Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Children performed at the district level children's fair in Theog.

Rampur Bushahar News: कविता पाठ में पलक और रचनात्मक लेखन में स्नेहा रहीं प्रथम

Wed, 10 Dec 2025 11:31 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Dec 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में पीएमश्री विद्यालय रामपुर का दबदबा
विज्ञापन

ठियोग में जिला स्तरीय बाल मेले में बच्चों ने किया प्रदर्शन
12 शिक्षा खंड के पीएमश्री विद्यालयों के 341 छात्र-छात्राओं ने लिया भाग
मुख्य अतिथि उपनिदेशक शिक्षा गुणवत्ता बलविंद्र गुलेरिया ने विजेता किए सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
ठियोग (रामपुर बुशहर)।
पीएमश्री राजकीय कन्या उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ठियोग में दो दिवसीय जिला स्तरीय बाल मेले में विद्यार्थियों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बाल मेले में बतौर मुख्य अतिथि शिक्षा गुणवत्ता के जिला उपनिदेशक बलविंद्र गुलेरिया मौजूद रहे। मेले में समूहगान, एकल गान, प्रश्नोत्तरी, कविता पाठ, शतरंज, लेखन और सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं करवाई गईं। बाल मेले में 12 शिक्षा खंड के पीएमश्री विद्यालयों के 341 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। कविता पाठ में पीएमश्री विद्यालय रामपुर की छात्रा पलक प्रथम स्थान पर रही। ठियोग स्कूल की समृद्धि हेटा ने दूसरा स्थान हासिल किया। रचनात्मक लेखन में कुपवी स्कूल की स्नेहा ने पहला और कन्या स्कूल ठियोग की स्नेहा शर्मा ने दूसरा स्थान हासिल किया। वहीं, कनिष्ठ वर्ग में पीएमश्री विद्यालय सुन्नी की चेतना प्रथम, आंद्रा स्कूल की अमनप्रीत द्वितीय स्थान पर रही। विज्ञान मॉडल में आंद्रा स्कूल के नीतीश ने पहला, सरस्वती नगर स्कूल के नितिन और रिजुल ने संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्रश्नोत्तरी कनिष्ठ वर्ग में कुमारसैन स्कूल ने पहला, कन्या स्कूल ठियोग ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। वरिष्ठ वर्ग में पीएमश्री विद्यालय रामपुर प्रथम और कन्या स्कूल ठियोग ने दूसरा स्थान हासिल किया। शतरंज प्रतियोगिता में सुन्नी स्कूल प्रथम, चौपाल ने दूसरा और ठियोग ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सांस्कृतिक प्रतियोगिता में वरिष्ठ वर्ग के समूहगान में ठियोग ने प्रथम और कोटी स्कूल ने दूसरा स्थान हासिल किया। एकल गान में कोटी स्कूल ने पहला और ठियोग ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। एकल नृत्य प्रतियोगिता में सरस्वती नगर स्कूल ने पहला, ठियोग ने दूसरा स्थान हासिल किया। समूहगान में रामपुर ने पहला और सुन्नी ने दूसरा स्थान पाया। कनिष्ठ वर्ग की सांस्कृतिक प्रतियोगिता में समूहगान में रामपुर प्रथम और टुटू स्कूल ने दूसरा स्थान पाया। एकल गान में पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रामपुर पहले स्थान पर और राजकीय कन्या उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ठियोग दूसरे स्थान पर रहा। सभी मेधावी छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथि ने सम्मानित किया। प्रधानाचार्य डॉ. रतन सिंह वर्मा ने मुख्य अतिथि, जिले से आए शिक्षकों, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष बिशन सिंह और समस्त अभिभावकों का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed