{"_id":"6a0d8d5cfe445d49f90691ee","slug":"chemist-arrested-from-lucknow-for-sending-banned-medicines-through-courier-without-prescription-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1033-160659-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: लखनऊ से केमिस्ट गिरफ्तार, बिना पर्ची कूरियर से भेज रहा था प्रतिबंधित दवाइयां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: लखनऊ से केमिस्ट गिरफ्तार, बिना पर्ची कूरियर से भेज रहा था प्रतिबंधित दवाइयां
विज्ञापन
पुलिस थाना रोहड़ू में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज, जांच में जुटी पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू।
शिमला पुलिस ने उत्तर प्रदेश के लखनऊ से एक केमिस्ट को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर बिना वैध चिकित्सकीय पर्ची के कूरियर से प्रतिबंधित दवाइयों की सप्लाई करने का आरोप है। पुलिस ने बैकवर्ड लिंकेज के आधार पर यह गिरफ्तारी की। पुलिस थाना रोहड़ू में 3 अप्रैल को एनडीपीएस एक्ट की धारा-22 व 29 के तहत मामला दर्ज हुआ था। मामले में पहले पुलिस की टीम ने सिद्धांत खागटा निवासी न्यू सेरी रोहड़ू और गौरव कुमार निवासी डियारा सेक्टर-1, जिला बिलासपुर को गिरफ्तार किया था। दोनों आरोपियों के कब्जे से प्रतिबंधित दवाइयों के 19 पत्ते बरामद हुए थे, जिनमें कुल 190 प्रतिबंधित गोलियां पाई गई थीं। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी विश्लेषण, व्हाट्सएप चैट, कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) और आरोपियों के वित्तीय लेन-देन की गहन पड़ताल की। जांच में सामने आया कि प्रतिबंधित दवाइयां उत्तर प्रदेश के लखनऊ से कूरियर के माध्यम से भेजी गई थीं। इसके बाद पुलिस ने बैकवर्ड लिंकेज स्थापित करते हुए उत्तर प्रदेश के जिला लखनऊ, दौलतगंज, सज्जादबाग काॅलोनी निवासी आरोपी अहमर ब्रिजास को 17 मई को लखनऊ से गिरफ्तार किया और रोहड़ू पहुंचाया गया। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी लखनऊ में एक केमिस्ट दुकान चलाता है। आरोप है कि वह बिना किसी वैध चिकित्सकीय पर्ची के प्रतिबंधित दवाइयों को अवैध रूप से उपलब्ध करवा रहा था। मामले में एनडीपीएस एक्ट के साथ-साथ ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के तहत भी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार मामले की जांच अभी जारी है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। एसएसपी शिमला गौरव सिंह ने कहा कि नशा तस्करों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और नशे में संलिप्त लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।