फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Chaupal College receives certificate of tobacco-free educational institution

Rampur Bushahar News: चौपाल कॉलेज को मिला तंबाकू मुक्त शिक्षण संस्थान का प्रमाणपत्र

Sat, 22 Nov 2025 11:40 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Nov 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
Chaupal College receives certificate of tobacco-free educational institution
चौपाल कॉलेज को  तंबाकू मुक्त शिक्षण संस्थान प्रमाण पत्र सौंंपते खंड चिकित्सक
स्वास्थ्य विभाग और महाविद्यालय प्रशासन में हुआ समझौता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चौपाल (रोहड़ू)। राजकीय महाविद्यालय चौपाल को खंड चिकित्सा अधिकारी जिला शिमला ने तंबाकू मुक्त शिक्षण संस्थान का प्रमाणपत्र प्रदान किया है। तंबाकू मुक्त प्रमाणपत्र के इस मूल्यांकन में महाविद्यालय को 90 फीसदी अंक प्राप्त हुए। महाविद्यालय चौपाल को तंबाकू मुक्त संस्थान प्रमाणित किया गया। इस प्रमाणपत्र को प्राप्त करने के लिए महाविद्यालय प्रशासन ने सभी शर्तें और मापदंड पूरे किए हैं। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रविंद्र चौहान ने घोषित किया कि महाविद्यालय परिसर में तंबाकू और तंबाकू से निर्मित पदार्थों का पूर्णतः निषेध किया गया है। राजकीय महाविद्यालय चौपाल का एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) भी हुआ है, जिसे खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. उज्ज्वल और महाविद्यालय के प्राचार्य ने संपन्न करवाया। इस समझौता ज्ञापन में यह निर्णय लिया गया है कि महाविद्यालय और खंड चिकित्सा विभाग मिलकर कार्य करेंगे। इमसें सामुदायिक स्वास्थ्य, कौशल आधारित कार्यशाला, अतिथि प्रवक्ता आदि कार्यक्रम शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed