फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Chaupal blackout for two days, 40 roads closed

Rampur Bushahar News: चौपाल में दो दिन से ब्लैक आउट, 40 सड़कें बंद

Sat, 24 Jan 2026 11:41 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jan 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
न मोबाइल चार्ज हो रहे हैं, न बिजली से संबंधित काम हो रहे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चौपाल (रोहडू)। सीजन की पहली बर्फबारी के बाद शिमला मुख्य मार्ग पर चौपाल से देहा के बीच चार फीट तक बर्फ जमा होने से सड़क फिसलन भरी हो गई है। लोक निर्माण विभाग की मशीनरी और मजदूर सड़कों से बर्फ हटाने और रेत बिछाने के काम में जुटे हैं। प्रशासन भी हर परिस्थिति पर नजर रखे हुए है। नेरवा से चौपाल सड़क पर यातायात बहाल हो गया है, जबकि करीब 40 संपर्क मार्ग अभी भी अवरुद्ध हैं। दो दिन से पूरे चौपाल क्षेत्र में ब्लैकआउट है।
उपमंडल चौपाल में दो दिन पूर्व हुई बर्फबारी के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। उपमंडल मुख्यालय सहित सभी ग्रामीण पिछले दो दिन से अंधेरे में जीवन बसर कर रहे हैं। बिना बिजली के मोबाइल चार्ज नहीं हो पा रहे हैं। बिजली से जुड़े कार्य भी ठप हैं। बिजली के उपकरण शोपिस बन गए हैं। वरिष्ठ अधिशासी अभियंता बिजली बोर्ड गवर्धन दिलटा ने बताया कि घोड़ना के समीप ट्रांसमिशन लाइन की तार टूटने के कारण समस्या आई है। बिजली बोर्ड के कर्मी तार जोड़ने में जुटे हुए हैं और जल्द ही बिजली बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन

पूर्व विधायक डॉ. सुभाष मंगलेट ने कहा कि मौसम की पहली बर्फबारी ने आपदा प्रबंधन की कमजोरियों को उजागर कर दिया है। बर्फबारी से ही लोगों को गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। बिजली व्यवस्था ठप रही और सभी मुख्य और संपर्क मार्ग बंद रहे। चौपाल का पूरा क्षेत्र दूसरे दिन भी अन्य क्षेत्रों से कटा रहा। उपमंडल मुख्यालय चौपाल में अस्पताल तक जाने वाली सड़क भी प्रशासन की कोशिशों के बावजूद नहीं खुल पाई। उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खु से अनुरोध किया है कि क्षेत्र में सड़कों की मरम्मत और बर्फबारी के दौरान लोगों की परेशानियों को दूर करने के आदेश तुरंत जारी किए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौपाल और देहा के बीच बर्फ हटाने और रेत बिछाने का काम प्रगति पर है। जल्द ही सड़क यातायात के लिए खोल दी जाएगी। विभाग बर्फबारी से निपटने के लिए पूरी तरह मुस्तैद है। लोगों से अपील है कि बर्फबारी के मौसम में अनावश्यक यात्रा से बचें और अत्यंत जरूरी होने पर फिसलन भरे रास्तों पर वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं।
-हेमचंद वर्मा, एसडीएम चौपाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed