{"_id":"620a90ec7aa38e3dcc28c72c","slug":"chati-team-win-cricket-turnament-rampur-hp-news-sml399611387","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापार मंडल चाटी ने जीता विंटर क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापार मंडल चाटी ने जीता विंटर क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब
विज्ञापन
नव युवक मंडल पिपलधार दर्मोट द्वारा आयोजित किक्रेट प्रतियोगिता का समापन करते मुख्यातिथि
- फोटो : RAMPUR-HP
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जगातखाना (रामपुर बुशहर)। नवयुवक मंडल पिपलधार दर्मोट के सौजन्य से आयोजित 11वीं सुनील एवं यशपाल मेमोरियल विंटर कप खिताब 2022 पर व्यापार मंडल चाटी ने कब्जा जमाया। प्रतियोगिता का फाइनल मैच मेंटिनेंस झाकड़ी प्रोजेक्ट और व्यापार मंडल चाटी के बीच खेला गया। इसमें व्यापार मंडल चाटी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 7 ओवर में 81 रनों का लक्ष्य दिया। मगर लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेंटिनेंस झाकड़ी प्रोजेक्ट की टीम 59 रन ही बना सकी। इस तरह से व्यापार मंडल चाटी ने क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया।
मेंटिनेंस झाकड़ी प्रोजेक्ट के स्टार बल्लेबाज बबलू बादशाह को मैन ऑफ दी सिरीज, व्यापार मंडल चाटी के खिलाड़ी बंटी को मेन ऑफ दी मैच फाइनल और बेस्ट बल्लेबाज, पवन को श्रेष्ठ गेंदबाज, प्रभु दयाल को बेस्ट क्षेत्र रक्षक के खिताब से नवाजा गया। इस अवसर पर महिला मंडल किम्चा, बखन, चिल्लागे और पिपलधार ने भी नाटियां प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि स्थानीय ग्राम पंचायत प्रधान बखन मिथलेश कुमार और प्रधान ग्राम पंचायत जगातखाना सतीश शाह मौजूद रहे। इसके अलावा उपप्रधान बखन रोशन लाल विशेष रूप से मौजूद रहे। मुख्यातिथि ने क्लब को दस हजार की राशि प्रदान की। स्थानीय पंचायत प्रधान ने इस मौके पर पंचायत में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों को जनता के समक्ष रखा। प्रतियोगिता की विजेता टीम को 33000 रुपये कप और उपविजेता टीम को ट्रॉफी सहित 18000 की राशि प्रदान की गई। क्लब के प्रधान प्रकाश सदस्य प्रकाश नेगी, राजेश, भूपेंद्र, साहिल, श्रीकांत, मान चंद और अक्षित ने मुख्यातिथि और अन्य गण्यमान्य अतिथियों का स्वागत किया।