फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Chandi-Branda-Jagori road in bad condition, Rampur, Jury

Rampur Bushahar News: ग्रामीणों ने चेताया, अब सड़क की हालत नहीं सुधरी तो होगा आमरण अनशन

Fri, 11 Apr 2025 11:40 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Apr 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
Chandi-Branda-Jagori road in bad condition, Rampur, Jury
12 वर्षों से खस्ताहाल चंडीब्रांडा सडक़ पर सफर कर रहे ग्रामीण। संवाद
12 वर्षों से पक्की नहीं हुई चंडी-ब्रांडा-जगोरी सड़क, जान जोखिम में डाल ग्रामीण कर रहे सफर
विज्ञापन


21 जुलाई, 2012 को बनाई गई थी सड़क, न नालियां बनीं और न बनाए पैरापिट


मोहन मेहता

ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। रामपुर उपमंडल के दुर्गम क्षेत्र 15/20 की चंडी-ब्रांडा-जगोरी सड़क की हालत बेहद खराब है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 21 जुलाई, 2012 में दुर्गम क्षेत्र चंडी ब्रांडा के लोगों की सुविधा के लिए यह सड़क बनाई गई थी। इसकी लागत करीब पांच करोड़ रुपये आई थी, लेकिन 12 किलोमीटर कच्ची सड़क के लिए केंद्र से बजट मिलने के बावजूद लोक निर्माण विभाग 12 वर्षों से पक्का नहीं कर पाया है। इस कारण चंडी-ब्रांडा की जनता को खस्ताहाल सड़क में जान जोखिम में डालकर सफर करना पड़ता है। इस सड़क पर नालियां और पैरापिट तक नहीं बनाए गए हैं। अब ग्रामीणों ने आमरण अनशन की चेतावनी दी है। चंडी-ब्रांडा-जगोरी पंचायत के प्रधान किशोरी लाल, पंचायत सदस्य केसर सिंह, सुभाष चंद, बहादुर सिंह, उषा किरण, चंद्र कला, कला, पूर्व पंचायत प्रधान कृष्णा मुखिया, महिला मंडल प्रधान मीना देवी, संतोष कुमारी, उतरा देवी और सुरेंद्र सुनेल और अन्य ग्रामीणों का कहना है कि 12 वर्ष बीत जाने के बाद भी सड़क खस्ताहाल है। 12 सालों में लोक निर्माण विभाग न तो सड़क को पक्का करवा पाया और न ही सड़क में नालियां और पैरापिट बना सका। पंचायत प्रधान किशोरी लाल ने बताया कि पंचायत का प्रतिनिधिमंडल कई बार सड़क को पक्का करवाने की मांग को लेकर सरकार और विभाग से मिला, लेकिन विभाग सड़क की दशा सुधारने के लिए गंभीरता नहीं दिखा रहा है। क्षेत्र में सभी लोगों के सेब की फसल को मंडियों में ले जाने में भी हर साल असुविधा हो रही है। उन्होंने बताया कि चंडी-ब्रांडा-जगोरी पंचायत का प्रतिनिधिमंडल जल्द एसडीएम रामपुर के जरिये राज्यपाल और मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजेगा। साथ ही लोक निर्माण विभाग रामपुर मंडल के अधिशासी अभियंता को 15 दिनों में सड़क को पक्का करवाने के लिए अल्टीमेटम देंगे। यदि विभाग ने कुछ नहीं किया, तो धरना-प्रदर्शन और आमरण अनशन करेंगे।



सड़क की टारिंग, नालियां और पैरापिट का काम ठेकेदार को अवार्ड हुआ है, लेकिन वह काफी समय से काम नहीं कर रहा है। विभाग ठेकेदार को जल्द टर्मिनेट की प्रक्रिया पूरी कर दूसरे ठेकेदार से काम को पूरा करवाएगा। - शक्ति नेगी, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग रामपुर -संवाद

12 वर्षों से खस्ताहाल चंडीब्रांडा सडक़ पर सफर कर रहे ग्रामीण। संवाद

12 वर्षों से खस्ताहाल चंडीब्रांडा सडक़ पर सफर कर रहे ग्रामीण। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article