{"_id":"5e7e10068ebc3e768e089e30","slug":"cerfew-rampur-hp-news-sml328809327","type":"story","status":"publish","title_hn":"किन्नौर में कर्फ्यू के दौरान तीन घंटे की छूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किन्नौर में कर्फ्यू के दौरान तीन घंटे की छूट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिकांगपिओ(किन्नौर)। जिला मजिस्ट्रेट गोपाल चंद ने बताया कि कर्फ्यू के दौरान आपातकाल में आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी के समय अवधि में परिवर्तन किया गया है। जनता को आवश्यक वस्तुएं सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक की समय अवधि में ही खरीदनी होंगी। किन्नौर की विभिन्न पंचायतों में राशन, सब्जी और बागवानी के लिए कीटनाशक दवाओं की ग्राम पंचायतों के द्वारा मांग करने पर समूची पंचायतों में इसकी सप्लाई की जाएगी। रिकांगपिओ में व्यापार मंडल के सहयोग से इर्द गिर्द रहने वाले लोगों को भी चिन्हित स्थानों पर सब्जी उपलब्ध करवाई जाएगी। जनता को कर्फ्यू छूट के दौरान घरों से केवल एक ही व्यक्ति सामान की खरीदारी लिए बाहर निकले। जिला श्रम अधिकारी को प्रोजेक्ट में लेबरों को चिन्हित कर जिनके पास खाद्य वस्तुओं की व्यवस्था नहीं है, उन्हें राशन देते की बात कही है व जिले के सभी असहाय लेबरों की सूची बनाने के लिए भी कहा है। वहीं आज पोवारी के समीप लेबरों को भी राशन मुहैया कराया गया। उन्होंने कहा कि जिला उद्यान विभाग के अधिकारी को कृषि बागवानी के लिए बागवानों को डिमांड के हिसाब से आठ दस दिनों में दवाइयां उपलब्ध करवाया जाएंगी।
उन्होंने कहा कि सभी पंचायत प्रतिनिधियों व पंचायत सचिवों को निर्देश दिया है कि बाहरी इलाके से आए लोगों व मजदूरों की सूची बनाकर जल्द से जल्द रिपोर्ट दें।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सभी पंचायत प्रतिनिधियों व पंचायत सचिवों को निर्देश दिया है कि बाहरी इलाके से आए लोगों व मजदूरों की सूची बनाकर जल्द से जल्द रिपोर्ट दें।
विज्ञापन