फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   cerfew

कर्फ्यू में ढील के दौरान रोहडू बाजार में कुछ घंटे बंद रही दुकानें

Fri, 27 Mar 2020 08:06 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2020 08:06 PM IST
विज्ञापन
रोहडू। कर्फ्यू के दौरान लोगों की भीड़ से परेशान रोहडू बाजार के दुकानदारों ने दूसरे दिन शुक्रवार को ढील के दौरान सामान बेचने से साफ मना कर दिया। करीब एक घंटे तक दुकानदारों ने रोहडू बाजार को बंद रखा। लोग घरों से राशन के लिए पहुंचे पर दुकानदार सामान न देने के लिए अडे़ रहे। बाद में व्यापार मंडल के साथ बैठक में एसडीएम बीआर शर्मा ने फिर तय समय के लिए दुकानों को खोलने के लिए व्यापारियों को तैयार किया।
विज्ञापन

रोहडू के व्यापारियों का आरोप था कि तीन घंटे के लिए कर्फ्यू में ढील दी गई। लोग सोशल डिस्टेंसिंग बनाने के लिए तैयार नहीं थे। ऐसे में दुकानदारों को अपनी सुरक्षा का खतरा बना हुआ है। जब तीन घंटे बीते तो भी भीड़ दुकानों के सामने से हट नहीं रही थी। फिर पुलिस ने दुकानदारों के साथ दुर्व्यवहार किया। उन्होंने कहा कि दुकानदारों को स्टोर से सेल काउंटर तक सामान लाने के लिए वाहन की अनुमति नहीं दी जा रही। इस सभी मामलों को लेकर दुकानदारों ने विरोध स्वरूप सामान बेचने से शुक्रवार सुबह साफ इनकार कर दिया। सुबह नौ बजे से बारह बजे तक बाजार में किराने की अधिकांश दुकाने बंद रहीं। इस बीच व्यापार मंडल रोहडू अध्यक्ष की अध्यक्षता में व्यापारियों का एक प्रतिनिधि मंडल एसडीएम से मिला। एसडीएम बीआर शर्मा ने सभी व्यापारियों को प्रशासन की ओर से पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। व्यापार मंडल के प्रधान अमित नेपटा ने बताया कि बैठक में एसडीएम ने स्टोर से दुकान तक सामान पहुंचाने व गांव में छोटी दुकानों तक वाहनों से राशन वाले वाहनों को पास देने का आश्वासन दिया है। प्रशासन के आश्वासन के बाद सभी व्यापारियों ने दुकानें खोलने पर सहमति व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed