फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Celebration of Dr. Ambedkar Jayanti on 11th April in Theog

Rampur Bushahar News: ठियोग में डॉ. आंबेडकर जयंती पर 11 अप्रैल का समारोह

Mon, 06 Apr 2026 11:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Celebration of Dr. Ambedkar Jayanti on 11th April in Theog
लोकजन वेलफेयर सोसायटी ठियोग में मनाएगी डॉ. बाबा साहिब अंबेडकर की जयंती। संवाद
ठियोग (रामपुर बुशहर)। लोकजन वेलफेयर सोसायटी की ओर से डॉ. बाबा साहेब आंबेडकर जयंती पर समारोह का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम 11 अप्रैल को ठियोग के आलू मैदान में आयोजित किया जाएगा। महिलाओं के लिए हिमाचली पारंपरिक परिधान प्रतियोगिता करवाई जाएगी। विजेता टीम को 21 हजार रुपये की राशि से सम्मानित किया जाएगा। उपविजेता टीम को 11,000 रुपये की राशि से सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ग्रीन बैरी फाउंडेशन के अध्यक्ष राजेश गुप्ता होंगे। सोसायटी के अध्यक्ष राजेश गाजटा ने बताया कि कार्यक्रम में विशेष रूप से पहाड़ी गायक डॉ. मदन ठाकुर अपनी प्रस्तुति देंगे। साथ ही स्थानीय कलाकारों, महिला मंडलों और बच्चों की ओर से भी सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए जाएंगे। आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान नशा निवारण पर आधारित एक नाटक का मंचन भी किया जाएगा। कार्यक्रम के अंत में भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें विभिन्न महिला मंडल और स्थानीय लोग भाग लेंगे। संस्था ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article