फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   cbse pattern education in school

Rampur Bushahar News: बागा सराहन विद्यालय को सीबीएसई बोर्ड से मिली संबद्धता

Wed, 12 Nov 2025 11:40 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Nov 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
छात्र-छात्राओं को मिलेगी बेहतर शिक्षा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
निरमंड (कुल्लू)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बागा सराहन को सीबीएसई बोर्ड से संबद्धता मिल गई है। यह निरमंड खंड का पहला विद्यालय बन गया है, जिसे यह सम्मान प्राप्त हुआ है। इस उपलब्धि से क्षेत्रवासियों में हर्ष का माहौल है। अब क्षेत्र के विद्यार्थी राष्ट्रीय शिक्षा प्रणाली के मानकों के अनुरूप शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे, जिससे उनके उज्ज्वल भविष्य के द्वार खुलेंगे।

विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष लोचन सिंह ठाकुर ने इस सफलता का श्रेय प्रदेश सरकार और शिक्षा विभाग को दिया है। उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, राज्य मिल्कफेड अध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर और शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि सरकार, विभाग और स्थानीय जनसमर्थन से यह सपना साकार हुआ है। यह उपलब्धि केवल एक विद्यालय की नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र की विजय है। अब बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा अपने गांव में ही मिलेगी। कहा कि स्कूल प्रबंधन समिति और विद्यालय स्टाफ के निरंतर प्रयासों से यह संभव हो पाया है। इसको लेकर बागा सराहन, निरमंड और आसपास के गांवों में खुशी का माहौल है। सीबीएसई जैसी राष्ट्रीय स्तर की शिक्षा अब गांव में ही उपलब्ध होगी। सदा शिव बूढ़ा सरौहणी गिरशाई महादेव की पवित्र देव स्थली बागा सराहन के लिए यह दिन ऐतिहासिक बन गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed