{"_id":"6251c2aeb7a7d624007ca9a6","slug":"cat-hit-three-vehicle-at-fagu-rampur-hp-news-sml405212759","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित कार ने तीन वाहनों को मारी टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियंत्रित कार ने तीन वाहनों को मारी टक्कर
विज्ञापन
ठियोग (रामपुर बुशहर)। ठियोग क्षेत्र में शाम करीब चार बजे फागू में तेज रफ्तार गाड़ी ने तीन गाड़ियों को टक्कर मार दी। इस दौरान टक्कर से क्षतिग्रस्त एक वाहन में पर्यटन विभाग के एमडी अमित कश्यप भी मौजूद थे। हादसे में एक व्यक्ति को चोटें भी आई हैं। पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार हादसा फागू कंट्रोल रूम के समीप पेश आया, जब पंजाब नंबर की गाड़ी ने ठियोग से शिमला की ओर आ रही गाड़ियों को टक्कर मारी दी। इसमें एक पर्यटन विभाग की गाड़ी भी शामिल है जिसमें एमडी अमित कश्यप मौजूद थे। हालांकि इस हादसे में वह पूरी तरह से सुरक्षित हैं।
हादसे में तीन गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई हैं। डीएसपी लखविंद्र सिंह ने बताया कि पंजाब नंबर की गाड़ी चालक के तेजरफ्तार वाहन चलाने से हादसा हुआ है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।