{"_id":"5f66131f8ebc3eedfa44f885","slug":"case-finding-rampur-hp-news-sml345607869","type":"story","status":"publish","title_hn":"नप रामपुर के वार्डों में आशा वर्कर्स जुटा रहीं जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नप रामपुर के वार्डों में आशा वर्कर्स जुटा रहीं जानकारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर बुशहर। रामपुर बाजार और अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना मामले बढ़ने के बाद स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। रामपुर में नगर परिषद के वार्डों में आशा वर्करों ने कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आए लोगों की जानकारी जुटाना शुरू कर दिया है। रामपुर नगर परिषद के वार्ड नंबर 1,3,4 और 5 में घर-घर जा कर कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आने वालों की जानकारी जुटाई जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सभी वार्डों में तीन-तीन आशा वर्क र दो दिनों तक लोगों से जानकारी जुटाएंगी। रविवार और सोमवार को जिन लोगों में कोरोना के लक्षण पाए जाएंगे, उनके कोरोना टेस्ट करवाए जाएंगे। जो भी कोरोना पॉजिटिव पुलिस कर्मियों और व्यापारी के कांटेक्ट में आए हैं, उन लोगों का टेस्ट करवा कर आइसोलेट किया जाएगा। रामपुर की दोफदा पंचायत में दो कोरोना पॉजिटिव आने के बाद शनिवार को बीएमओ रामपुर डॉ. आरके नेगी स्वयं अपनी टीम के साथ दोफदा, शाह और किन्नू में जा कर संपर्क में आए लोगों को ढूंढने में लगे रहे।
उधर, बीएमओ रामपुर डॉ. आरके नेगी ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आए लोगों को ढूंढने के लिए तीन-तीन आशा वर्कर रामपुर के 4 वार्डों में कार्य कर रही हैं। दो दिनों तक जानकारी जुटाने के बाद लक्षण वाले लोगों के रविवार और सोमवार को कोरोना टेस्ट लिए जाएंगे।