{"_id":"69b5644d17f0dfd21c0ca79c","slug":"car-truck-collision-in-nanni-theog-driver-killed-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1003-156058-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: ठियोग के नन्नी में कार-ट्रक की टक्कर, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: ठियोग के नन्नी में कार-ट्रक की टक्कर, चालक की मौत
विज्ञापन
मतियाणा के पास हुए हादसे में क्षतिग्रस्त हुई कार। संवाद
शुक्रवार रात हुए हादसे में एक घायल, पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंपा
संवाद न्यूज एजेंसी
ठियोग(रामपुर बुशहर)। उपमंडल ठियोग की मतियाना पुलिस चौकी के तहत नन्नी गांव के पास एनएच-5 पर कार और ट्रक की टक्कर हो गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। घायल का उपचार आईजीएमसी शिमला में चल रहा है।
यह हादसा शुक्रवार रात को हुआ। नारकंडा की ओर जा रही कार नंबर एचपी14सी-1669 की सामने से आ रहे ट्रक नंबर एचपी97-5334 से टक्कर हो गई। कार में चार लोग सवार थे। मौके पर पहुंचे लोगों ने घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल ठियोग पहुंचाया। इस दौरान कार चालक ध्यान चंद (45) निवासी गांव कंटडवू, तहसील कुमारसैन, जिला शिमला की मौत हो गई। दूसरे घायल को प्राथमिक उपचार के बाद आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया गया।
पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में दुर्घटना का कारण कार चालक की तेज और लापरवाह ड्राइविंग बताया जा रहा है। पुलिस ने बीएनएस की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस थाना ठियोग के एसएचओ मामले की जांच कर रहे हैं। एसएसपी शिमला गौरव सिंह ने बताया कि शनिवार को पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।