फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   car accident in yheog two year child died

ठियोग में कार हादसा, दो साल के बच्चे की मौत

Sat, 07 May 2022 11:09 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 07 May 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
ठियोग (रामपुर बुशहर)। ठियोग में शनिवार दोपहर के समय हुए कार हादसे में दो साल के बच्चे की मौत हो गई है। हादसे में दंपती को चोटें आई हैं। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार हादसा शनिवार दोपहर करीब तीन बजे हुआ जब सुरेश शर्मा पुत्र प्रेम चंद पत्नी रीता और बेटे विंदाश के साथ घर की ओर जा रहे थे।
विज्ञापन

इसी बीच ठियोग-गजेड़ी बाईपास पराला मार्ग पर जब वह शरगाल के समीप पहुंचे तो चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा। इससे गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में दो साल के बच्चे की मौत हो गई जबकि माता-पिता दोनों घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए ठियोग अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन

पुलिस ने बच्चे के शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों के हवाले कर दिया है। इस हादसे से क्षेत्र में मातम का माहौल है। थाना प्रभारी कुलबीर सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed