{"_id":"611a9fe08ebc3e0412617858","slug":"car-accident-in-chopal-one-died-rampur-hp-news-sml3805912188","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौपाल में कार दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौपाल में कार दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत
विज्ञापन
चौपाल में दुर्घटनाग्रस्त कार।
चौपाल(रोहडूू़)। चौपाल-शिमला मार्ग पर चौपाल से पांच किलोमीटर दूर रियूनी में रविवार दोपहर शिमला की ओर आ रही एक जीप से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इससे कार 50 मीटर नीचे रिउनी खगना-मार्ग पर जा गिरी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं।
दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया है। मृतक की पहचान अमित शर्मा (29) पुत्र रोशनलाल शर्मा निवासी ग्राम बजरोठ, डाकघर बमटा तहसील चौपाल के रूप में हुई है। घायलों में अरुण शर्मा (31) पुत्र रोशनलाल शर्मा और अंबिका शर्मा (28) वर्ष निवासी ग्राम बजरोठ, डाकघर बमटा तहसील चौपाल शिमला शामिल है।
दुर्घटनाग्रस्त कार चौपाल से शिमला जा रही थी। डीएसपी चौपाल राजकुमार ने दुर्घटना की पुष्टि की है। एसडीएम चौपाल चेत सिंह ने कहा कि मृतक के परिजनों को दस हजार और घायलों को पांच-पांच हजार रुपये फौरी राहत प्रदान की गई है। घायलों को निजी वाहनों से सिविल अस्पताल चौपाल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
इनसेट
एंबुलेंस नहीं मिलने से परिजनों में रोष
प्राथमिक उपचार के बाद एक घायल अरुण कुमार को निजी वाहन से आईजीएमसी शिमला लाया गया जबकि एक अन्य घायल अंबिका शर्मा को आईजीएमसी ले जाने के लिए तीन घंटक तक एंबुलेंस नहीं मिला। घायल के परिजनों ने कहा कि चौपाल से शिमला पहुंचे के लिए तीन घंटे का समय लगता है। मगर उन्हें तीन घंटे सिविल अस्पताल चौपाल में ही एंबुलेंस का इंतजार करना पड़ा। इस वजह से वह आठ घंटे के बाद आईजीएमसी शिमला पहुंचे। प्रदेश कांग्रेस पार्टी सचिव चंद्रमोहन ठाकुर ने कहा कि उपमंडल चौपाल में स्वास्थ्य विभाग सुविधाएं उपलब्ध करवाने में नाकाम है। उन्होंने सरकार से चौपाल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्त करने और स्वास्थ्य सुविधाएं दुरुस्त करने की अपील की है।