{"_id":"612bbb9a8ebc3e61d730bc13","slug":"car-accident-couple-missing-in-kinnaur-rampur-hp-news-sml382047335","type":"story","status":"publish","title_hn":"भावानगर में कार सतलुज नदी में गिरी, दंपती लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भावानगर में कार सतलुज नदी में गिरी, दंपती लापता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भावानगर (किन्नौर)। किन्नौर जिले में एक कार के सतलुज नदी में गिरने से दंपती लापता हो गए हैं। हादसा उस समय हुआा जब दोनों भावानगर से सुंगरा अपने घर की ओर जा रहे थे। इसी लुतुक्सा के पास गाड़ी अनियंत्रित होकर सतलुज नदी में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन, पुलिस टीम और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। मगर गहरी खाई होने से घटनास्थल तक पहुंचना पुलिस के लिए मुश्किल बना हुआ है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रविवार सुबह के समय दंपती अपनी कार से सुंगरा की ओर जा रहे थे। इसी बीच जब वह लूतुक्सा के समीप पहुंचे तो चालक नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी सतलुज नदी में जा गिरी। कार में पदम सिंह (50) पुत्र कालीचरण और उनकी पत्नी योगिता (42) संवार थे। दोनों सुंगरा अपने घर की ओर जा रहे थे। पुलिस और सीआईएसएफ के जवान और स्थानीय लोग दंपती को निकालने का प्रयास कर रहे हैं।
मगर गहरी और ढलानदार खाई होने से उन तक पहुंचना चुनौतीपूर्ण बना हुआ है। इसको देखते हुए नेशनल हाईवे से सतलुज नदी की ओर रस्सी लगाकर दुर्घटनास्थल पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन की ओर से तहसीलदार चंद्र मोहन और एसडीपीओ भावानगर राजू मौके पर पंहुच गए थे।
विज्ञापन
तहसीलदार चंद्र मोहन ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि कार दुर्घटनाग्रस्त होने से वाहन में दंपती लापता थे। जिला प्रशासन दोनों को सतलुज नदी से निकालने का प्रयास कर रहा है।