{"_id":"620cf89a209f890df9396876","slug":"cadets-start-cleaness-drive-in-kungs-anni-rampur-hp-news-sml3997619198","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुंगश स्कूल के सवयंसेवियों ने संवारे रास्ते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुंगश स्कूल के सवयंसेवियों ने संवारे रास्ते
विज्ञापन
कुंगश स्कूल में आयोजित एनएसएस शिविर के दौरान मौजूद स्वयं सेवी और मुख्यातिथि।
- फोटो : RAMPUR-HP
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आनी (कुल्लू)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुंगश में सात दिवसीय एनएसएस शिविर का बुधवार को समापन हो गया। समारोह में कुंगश पंचायत प्रधान राकेश ठाकुर और उपप्रधान विनय ठाकुर विशेष रूप से मौजूद रहे। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने सात दिवसीय शिविर के सफल आयोजन के लिए प्रबंधन कमेटी और प्रतिभागी छात्रों को बधाई दी।
उन्होंने कहा कि स्वयंसेवियों को सामाजिक कार्य और सेवाओं को करने के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए। उन्होंने स्वयंसेवकों को नशे से दूर रहने का भी आह्वान किया। इस मौके पर कार्यक्रम अधिकारी बृजलाल ठाकुर ने कहा कि सात दिवसीय एनएसएस शिविर में 38 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
प्रतिभागियों को 7 दिन विभिन्न स्रोत व्यक्तियों की ओर से भिन्न-भिन्न सामाजिक गतिविधियों के बारे में जानकारी दी गई। वहीं गोद लिए गांव समीप के प्राकृतिक जलस्रोतों, रास्तों की साफ सफाई की। इस अवसर पर विद्यालय के अधीक्षक टोडर सिंह चौहान, महिला कार्यक्रम अधिकारी रजनी देवी सहित अन्य मौजूद रहे।