रामपुर बुशहर। 8 एचपी एनसीसी बटालियन रामपुर बुशहर के तत्वाधान में कमांडिग ऑफिसर कर्नल धिरेंद्रा सिंह की अगुवाई में कैडेट्स हथियार चलाने और ड्रिल के गुर सीख रहे हैं। इसमें लाहौल-स्पीति, किन्नौर, शिमला और कुल्लू के तीन कॉलेजों और 14 स्कूलों के 535 कैडेट्स भाग ले रहे हैं। वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन खेल छात्रावास दत्तनगर में किया जा रहा है।
एनसीसी ऑफिसर लेफ्टिनेंट संदीप ठाकुर ने कहा कि शिविर में कैडेट्स को मानचित्र पढ़ना, हथियार चलाना और फायरिंग के गुर सिखाए जाएंगे। वहीं ड्रिल, परेड, सांस्कृतिक गतिविधियां और खेलकूद प्रतियोगिताएं भी आयोजित होंगी। शिविर के कमांडेंट कर्नल धिरेंद्रा सिंह ने बताया कि एनसीसी कैडेट्स को बेहतर प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिससे एक अच्छे नागरिक का निर्माण किया जा सके। इस मौके पर तिलक शर्मा, जेसीओ बलबीर सिंह और जेसीओ रविंद्र सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।