{"_id":"698f0da9a82abc516400473f","slug":"buses-plying-on-the-sanei-route-stopped-at-karali-and-sunda-on-friday-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1003-154102-2026-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: निगम की खटारा बसों में सवारी, जान पर भारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: निगम की खटारा बसों में सवारी, जान पर भारी
विज्ञापन
शुक्रवार को रामपुर से सनेई जा रही परिवहन निगम की बस सुंडा गांव में हुई खराब। संवाद
ग्रामीण रूटों पर लगातार आधे रास्ते में हांफ रहीं निगम की बसों को लेकर लोगों में रोष
वीरवार को कराली और शुक्रवार को सुंडा में खड़ी हो गई सनेई रूट पर चलने वालीं बसें
बीच रास्ते में बस खराब होने से यात्रियों को पैदल तय करना पड़ा साढ़े छह किलोमीटर का सफर
संवाद न्यूज एजेंसी
डंसा/रामपुर बुशहर।
रामपुर के ग्रामीण रूटों पर हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बसों में सवारी लोगों की जान पर भारी पड़ रही है। निगम की बसें आए दिन आधे रास्ते में खराब हो रही हैं और यात्रियों को कई किलोमीटर पैदल अपने गंतव्य की ओर जाना पड़ रहा है। वीरवार को रामपुर उपमंडल के कराली में बस खराब होकर खड़ी हो गई, वहीं शुक्रवार को भी सनेई जाने वाले बस सुंडा में खराब हो गई। ग्रामीणों को साढ़े छह किलोमीटर का पैदल सफर कर अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ा। परिवहन निगम के रामपुर डिपो की ग्रामीण क्षेत्रों में चलने वालीं बसें आए दिन खराब होने के बाद आधे रास्ते में खड़ी हो रही हैं। निगम की खटारा बसों में लोगों के लिए सफर करना जोखिमभरा बना हुआ है। खस्ताहाल सड़कों पर डिपो की अधिकांश बसें आधे रास्ते में दम तोड़ती नजर आ रही हैं। प्रदेश में परिवहन निगम की हालत लंबे समय से खस्ता बनी हुई है। अधिकांश ग्रामीण रूटों पर बसें बहाल करवाना निगम प्रबंधन के लिए टेढ़ी खीर साबित हो रही है। वर्तमान में रामपुर डिपो के पास करीब 150 रूट हैं, लेकिन निगम के बेड़े में करीब 20 बसों को कंडम हालत के चलते खड़ा कर दिया गया है। डिपो की कार्यशाला में कलपुर्जों की भी कमी चल रही है। इस कारण समय रहते बसों की मरम्मत नहीं हो पा रही। इसका नतीजा है कि ग्रामीण रूटों की बस सेवाएं आधे रास्ते में हांफ रही हैं।
पैदल गंतव्य तक पहुंचे लोग
वीरवार को रामपुर से सनेई रूट पर चलने वाली बस सेवा दोपहर में कराली के पास खड़ी हो गई। निगम की बस संख्या एचपी 06ए-5044 में तकनीकी खराबी आ गई थी। यहां से आगे का सफर यात्रियों को पैदल तय करना पड़ा। शुक्रवार को फिर से दोपहर के समय चलने वाली बस संख्या एचपी 06ए-6453 सुंडा के पास कमानी की तार टूटने से आधे रास्ते में खड़ी हो गई। बस में सवार करीब 30 सवारियों को भारी भरकम सामान के साथ अपने गंतव्यों की ओर जाना पड़ा। ग्रामीण करीब साढ़े छह किलोमीटर का पैदल सफर तय कर गांव पहुंचे। शिवरात्रि पर्व के चलते ग्रामीणों ने रामपुर बाजार से सामान खरीदा और निगम की बस में सवार हुए। ग्रामीणों के भारी भरकम सामान के साथ सफर करने में परेशानी झेलनी पड़ी।
पहले भी खराब हो चुकीं बसें
क्षेत्र में बस खराबी का यह पहला मामला नहीं है। इससे पूर्व भी निगम की बसें आधे रास्ते में हांफने के मामले पेश आ चुके हैं। क्षेत्र के लोगों ने निगम की लचर कार्यशैली के प्रति खासी नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि निगम प्रबंधन के खटारा बसों को ग्रामीण क्षेत्रों के रूटों पर भेजना यात्रियों के लिए जानलेवा साबित हो सकता है ।
विज्ञापन
लोगों ने दी प्रदर्शन की चेतावनी
शुक्रवार को बस में बैठे यात्रियों में कलम सिंह हुडन, गुरजीत हुडन, सुभाष नेगी, निधी, एंजल, काकी चौहान, संध्या, सुनीता, दिनेश, सुंदर सिंह, गीता नेगी सहित कई अन्य लोगों ने कहा कि निगम की नाकामी का शिकार सैकड़ों ग्रामीण हो रहे हैं। उन्होंने बसों में आवश्यक सुधार के बाद ही रूट पर चलाने की मांग की है। उन्होंने चेताया कि यदि जल्द बस सेवाओं में सुधार नहीं हुआ, तो वे सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।
बसों में पेश आ रही तकनीकी खामियों का आंकलन किया जाएगा। खराब बसों की जांच के आदेश जारी किए गए हैं। -उमेश ठाकुर, क्षेत्रीय प्रबंधक, रामपुर डिपो