फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   bus service for village

Rampur Bushahar News: तयून खास पहली बार पहुंची बस, चालक-परिचालक का फूल मालाओं से स्वागत

Tue, 03 Jun 2025 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jun 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
लोगों ने तकनीकी शिक्षा मंत्री धर्माणी का जताया आभार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं उपमंडल के दूरस्थ गांव तयून खास में बुधवार को पहली बार हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस पहुंची। ग्रामीणों ने चालक और परिचालक का फूल मालाओं से स्वागत किया और इस सुविधा के लिए प्रदेश सरकार का आभार जताया।


तयून खास के लोग अब तक बस सुविधा के अभाव में सात किलोमीटर पैदल सफर करने के लिए मजबूर थे। बुजुर्गों और स्कूली बच्चों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। मौसम खराब होने पर हालात और भी विकट हो जाते थे। ग्रामीणों ने बस सेवा शुरू होने पर खुशी जाहिर की। कहा कि अब शिक्षा, स्वास्थ्य, बाजार और अन्य जरूरी सुविधाओं तक पहुंच आसान हो जाएगी। आपात स्थिति में भी अब गांव से बाहर निकलना आसान होगा। लोगों ने इस पहल के लिए प्रदेश सरकार और तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी का आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों ने बताया कि मंत्री धर्माणी ने उनकी लंबे समय से चली आ रही मांग को गंभीरता से लिया और उचित कदम उठाए, जिससे गांव को बस सुविधा मिल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed