फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Bus service between Rohru-Tikkar stopped

Rampur Bushahar News: रोहड़ू-टिक्कर के बीच बस सेवा ठप, दस पंचायतों के लोग परेशान

Tue, 23 Sep 2025 11:22 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Sep 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग और परिवहन निगम पर अनदेखी का आरोप लगाया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

रोहड़ू। रोहड़ू-टिक्कर के बीच दो सप्ताह बाद भी बस सेवा बहाल नहीं हुई है। बस सेवा के बंद होने से दस पंचायतों के लोगों को भारी परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग और परिवहन निगम के अधिकारियों पर अनदेखी का आरोप लगाया है। क्षेत्र के निवासी राहिश जिंटा ने बताया कि मंढारली में सड़क धंस गई है, लेकिन विभाग की ओर से सड़क को खोलने की पहल नहीं की जा रही। आधी सड़क से छोटे वाहनों को जबरन निकाला जा रहा है। विभाग से लोग सड़क खोलने की मांग कर चुके हैं, लेकिन विभाग तर्क दे रहा है कि सड़क के ऊपर की ओर लोगों की भूमि है। वेद प्रकाश ने बताया कि जहां मंढारली में सड़क बंद है, वहां तक दोनों ओर से बस की व्यवस्था की जाए। पूरे क्षेत्र की दस पंचायतों से कर्मचारी, मरीज और ग्रामीणों का उपमंडल मुख्यालय रोहड़ू के लिए आना-जाना रहता है। उन्होंने कहा कि स्थानीय नेता, पंचायत प्रतिनिधि इस मामले को अनदेखा कर रहे हैं। लोगाें को रोहड़ू से टिक्कर तक 32 किलोमीटर सफर के लिए निजी वाहनों से कई गुणा अधिक किराया चुकना पड़ रहा है। समय पर टैक्सी उपलब्ध न हो तो लोगों को पैदल सफर तय करना पड़ रहा है। परिवहन निगम के क्षेत्रिय प्रबंधक प्रियरंजन चौहान ने बताया कि मंढारली में सड़क धंसने के बाद टिक्कर के लिए सीधी बस सेवा नहीं चल रही। पांच बसें पहले से फंसीं हैं। रोहड़ू की ओर से भी बसों को तय समय के अनुसार मंढारली के लिए शुरू किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article