फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   building work stoped due to budget

Rampur Bushahar News: सालों से निजी भवन में चल रहा नित्थर पटवार घर

Sat, 05 Oct 2024 11:40 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Oct 2024 11:40 PM IST
विज्ञापन
बजट के अभाव के कारण अधर में लटका निर्माण कार्य
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नित्थर (कुल्लू)। नित्थर पटवार भवन का कार्य सालों से अधर में लटका हुआ है। इसके कारण पटवार घर निजी भवन में चल रहा है। वर्षों पहले नित्थर का पटवार घर का कार्य शुरू किया गया, लेकिन अभी तक कार्य पूरा नहीं हो पाया है। पुराने पटवार भवन की दीवारें खराब हो गई हैं और छत की चादर सड़ चुकी है। इसके चलते नए पटवार भवन का निर्माण किया जा रहा है। नए पटवार घर के लिए काफी समय पहले बजट भी स्वीकृत हो गया है।
गौर हो कि पटवार घर के लिए बजट भी आया, टेंडर भी लगा, काम शुरू भी हुआ पर फिर भी कार्य अभी भी अधूरा है। नित्थर का पटवार घर अभी निजी भवन में चल रहा है। इसके लिए बारह लाख रुपये का बजट सेक्शन हुआ है। पुराना पटवार घर को तोड़कर नया भवन बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

इतने ही बजट से उपतहसील नित्थर के पलेही पंचायत में पटवार घर बनकर तैयार हो गया है। नित्थर की जनता ने मांग उठाई है कि इस पटवार घर को जल्द तैयार किया जाए ताकि लोगों को किसी भी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, एसडीएम निरमंड मनमोहन सिंह ने कहा कि ठेकेदार के काम न करने के कारण नायब तहसीलदार नित्थर के माध्यम से नोटिस निकाला गया है। अगर काम करने में ठेकेदार सक्षम नहीं है तो काम वापस लिया जा सकता है और किसी अन्य ठेकेदार को इस कार्य को पूरा करने के लिए सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed