फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   budjet for road

टिक्कर-खमाड़ी सड़क होगी चकाचक, केंद्र से 4.75 करोड़ का बजट मंजूर

Fri, 30 Sep 2022 11:33 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Sep 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
budjet for road
टिक्कर खमाड़ी सड़क जल्द होगी चकाचक। संवाद - फोटो : RAMPUR-HP
रामपुर बुशहर। जिला शिमला की ननखड़ी तहसील की लाइफ लाइन टिक्कर खमाड़ी सड़क अब जल्द चकाचक होगी। केंद्र सरकार से लोक निर्माण विभाग रामपुर को 4.75 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत हुआ है। विभाग जल्द औपचारिकताएं पूरी करके टेंडर प्रक्रिया को अमलीजामा पहनाएगा। ननखड़ी के हजारों लोगों को जल्द ही बेहतर सड़क सुविधा का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

क्षेत्र के हजारों लोग बीते कई साल से 52 किलोमीटर खस्ताहाल सड़क पर सफर करने के लिए मजबूर हैं। बीते सेब सीजन में भी बागवानों को अपनी नकदी फसल मंडी पहुंचाने में खासी दुश्वारियां झेलनी पड़ीं।
विज्ञापन

गौर हो कि लोक निर्माण विभाग रामपुर ने अब तक टिक्कर से खमाड़ी तक 52 किलोमीटर में से 15 किलोमीटर सड़क की इस बार टारिंग करने का लक्ष्य रखा है। इस सड़क के चकाचक होने से ननखड़ी विकास खंड की 18 पंचायतों के हजारों किसान-बागवान और आम लोग लाभान्वित होंगे। बीते कई वर्षों से इस सड़क की हालत बदतर बनी हुई है। गड्ढों के कारण यातायात प्रभावित होना आम हो गया है। हर साल विधानसभा चुनाव के दौरान ननखड़ी की टिक्कर खमाडी सड़क का मुद्दा प्रमुख से उठता रहा है, लेकिन इस बार 15 किलोमीटर तक सड़क दुरुस्त करने के लिए केंद्र सरकार ने लोक निर्माण विभाग को 4 करोड़ 75 लाख रुपये मंजूर किए हैं। इससे हजारों बागवानों में खुशी की लहर है। इससे पूर्व ग्रामीणों में सड़क की हालत न सुधरने पर सरकार और विभाग के प्रति रोष था। ग्रामीणों ने यह मामला प्रदेश उच्च न्यायालय में भी उठाया था। कोर्ट ने सरकार को फटकार भी लगाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, लोक निर्माण विभाग रामपुर के अधिशासी अभियंता रजनीश बहल ने बताया कि टिक्कर खमाड़ी सड़क पर 15 किमोमीटर तक टारिंग करने के लिए 4 करोड़ 75 लाख रुपये का बजट मिल चुका है। विभाग जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूर्ण कर सड़क सुधारने का कार्य शुरू करेगा। जल्द ही क्षेत्र के हजारों लोगों को बेहतर सड़क सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed