{"_id":"637668b97126d53a23675acc","slug":"budi-diwali-fair-celebreted-in-nirmand-rampur-hp-news-sml428120160","type":"story","status":"publish","title_hn":"23 से 26 नवंबर तक सजेगा जिला स्तरीय बूढ़ी दिवाली मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
23 से 26 नवंबर तक सजेगा जिला स्तरीय बूढ़ी दिवाली मेला
विज्ञापन
आनी (कुल्लू)। छोटी काशी निरमंड का ऐतिहासिक एवं प्राचीन जिला स्तरीय बूढ़ी दिवाली मेला 23 नवंबर से 26 नवंबर तक धूमधाम से मनाया जाएगा। इस बार मेले का आयोजन संयुक्त रूप से प्रशासन और नगर पंचायत निरमंड के कर रहा है। मेले के आयोजन को लेकर मेला कमेटी की अहम बैठक एसडीएम निरमंड मनमोहन सिंह की अध्यक्षता में हुई।
बैठक में मेले के आयोजन को लेकर रूपरेखा तैयार कर विभिन्न कमेटियों का गठन किया गया। एसडीएम निरमंड मनमोहन सिंह ने बताया कि पारंपरिक रात की दिवाली 23 नवंबर को दशनामी जूना अखाड़ा निरमंड में आयोजित की जाएगी, जबकि दिन का मेला 24, 25 और 26 नवंबर को स्थानीय रामलीला मैदान में होगा। इसके अतिरिक्त व्यापारिक मेला निरमंड के तामिउड़ी खेल परिसर में लगाया जाएगा। इस वर्ष की बूढ़ी दीवाली मेले का विशेष आकर्षण महिलाओं रस्साकशी प्रतियोगिता और महानाटी रहेगी।
महिला रस्साकशी प्रतियोगिता का आयोजन 25 और 26 नवंबर को खेल परिसर निरमंड में किया जाएगा, जबकि महानाटी का आयोजन 26 नवंबर को खेल परिसर में होगा। इसमें एक साथ 700 महिलाएं पारंपरिक महानाटी लगाएंगी। रात्रि सांस्कृतिक कार्यक्रम 24, 25 और 26 नवंबर को सांय 6 से 10 बजे तक स्थानीय रामलीला मैदान के नागरिक मंच पर आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि रात्रि सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए स्टार कलाकारों का चयन शीघ्र किया जाएगा। मेले के सफल आयोजन को लेकर गठित विभिन्न कमेटियों के प्रमुखों की एक अंतिम समीक्षा बैठक 21 नवंबर को रखी गई है।