कराणा-1 पंचायत के प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री विक्रमादित्य सिंह के समक्ष रखी मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
आनी(कुल्लू) । वन विभाग से फोरेस्ट क्लीयरेंस मिलने के बाद शमशर-पनेई सड़क के लिए बजट को लेकर कराणा-1 पंचायत का प्रतिनिधिमंडल पंचायत प्रधान रचना ठाकुर की अध्यक्षता में वीरवार को लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह से मिला। उनके साथ जिला परिषद कुल्लू के अध्यक्ष पंकज परमार, परसराम उप प्रधान ग्राम पंचायत कराणा -1 राजकुमार, उप प्रधान ग्राम पंचायत कराणा केवल कृष्ण तथा कुंगश व कराणा-1 पंचायत से मंजीत, ललित, भागचंद, दलीप, अशोक, सुरेश,अमर चंद, रणजीत,नानक चंद, प्रेम, संदीप आदि लोग मौजूद रहे। प्रतिनिधिमंडल ने जांजा क्षेत्र की जनता को लाभान्वित करने वाली सड़क निर्माण को लेकर चर्चा की। लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमदित्य सिंह ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि जल्द ही सड़क निर्माण कार्य शुरू करने के लिए आवश्यक धनराशि का प्रावधान किया जाएगा ।