{"_id":"61534b7e8ebc3e0bc5795cee","slug":"bota-palkani-road-survey-started-in-nither-rampur-hp-news-sml3854801130","type":"story","status":"publish","title_hn":"नित्थर में हजारों की आबादी को जल्द मिलेगा सड़क सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नित्थर में हजारों की आबादी को जल्द मिलेगा सड़क सुविधा
विज्ञापन
नित्थर (कुल्लू)। बीते सात दशक से सड़क सुविधा की राह ताक रहे उपतहसील नित्थर के चार गांवों के हजारों बाशिंदों को जल्द सड़क सुविधा नसीब होगी। सड़क का सर्वे लोक निर्माण विभाग नित्थर ने शुरू कर दिया है। इससे स्थानीय लोगों में खुशी की लहर है।
स्थानीय निवासी रामलाल, सतपाल, प्रदीप, कांशी राम, गुलजारी लाल और ओम ने कहा कि सड़क सुविधा नहीं होने से ग्रामीणों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर मरीजों और रोजमर्रा के सामान को पीठ पर ढोने को मजबूर हैं। गांव के लिए खड़ी चढ़ाई होने से ग्रामीणों को कई समस्याओं से दो चार होना पड़ रहा है।
उन्होंने सड़क सर्वे शुरू होने पर खुशी जताई है और कहा कि जल्द सड़क का निर्माण कार्य सिरे चढ़ना चाहिए और ग्रामीणों को सड़क सुविधा मिलनी चाहिए, ताकि वर्षों से सड़क की राह ताक रहे लोगों को राहत मिल सके। सड़क सुविधा से जुड़ने के बाद किसान- बागवानों को भी फसलों को मंडियों तक पहुंचाने में आसानी होगी और पीठ पर सामान ढोने से भी छुटकारा मिलेगा।
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग नित्थर के सहायक अभियंता जयकुमार शर्मा का कहना है कि सड़क का सर्वे किया जा रहा है। विभाग की कोशिश है कि जल्द बोटा पलकानी के लोगों की सड़क सुविधा से जोड़ा जाएगा।
आनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक किशोरी लाल सागर ने कहा है कि बोटा पलकानी, मोडिनाल एडशी और कोयल बशला के लोगों को सड़क सुविधा देने के लिए सरकार वचनबद्ध है। सरकार सड़कों के निर्माण कार्य करवाने में अग्रसर है।