फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   blackout in bhawa valley

भावावैली में तीन दिन से ब्लैक आउट

Tue, 11 Jan 2022 06:48 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 06:48 PM IST
विज्ञापन
सांगला (किन्नौर)। किन्नौर जिले के निचार खंड की भावावैली बीते तीन दिनों से अंधेरे में डूबी हुई है। भावावैली के तहत आने वाली ग्राम पंचायत कटगांव, यांगपा-1, यांगपा-2, काफनू और क्रॉबा के हजारों लोग कड़ाके की ठंड में ठिठुरने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

रविवार देर रात वांगतू-काफनू संपर्क मार्ग पर झरने के पास ऊपरी पहाड़ी से गिरी चट्टानों की चपेट में आने से विद्युत बोर्ड की करीब 1 किलोमीटर विद्युत लाइन को क्षति पहुंची है, जिसे बोर्ड के अधिकारी और कर्मचारी बहाल करने में जुटे हैं। भारी बर्फबारी के कारण बिजली बहाल करने में समय लग रहा है। कांग्रेस युवा बिग्रेड के अध्यक्ष प्रशांत नेगी, किशोर कुमार नेगी, दीपक नेगी, अश्वनी नेगी, तरुण नेगी, विद्या लता नेगी, शर्मिला नेगी, दौलत नेगी और सुरेंद्र नेगी ने बताया कि पिछले तीन दिन से गांव में विद्युत आपूर्ति ठप है। स्कूली बच्चों को पढ़ाई करने सहित आम जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने सरकार, जिला प्रशासन और विद्युत बोर्ड से जल्द विद्युत आपूर्ति बहाल करने की मांग की है। वहीं सांगला में भी भारी बर्फबारी के कारण 16 ट्रांसफार्मर बंद हैं। इसके कारण लोग ठंड में ठिठुरने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

वहीं, विद्युत बोर्ड रिकांगपिओ के एक्सईएन टाशी नेगी ने बताया कि भावावैली के वांगतू संपर्क मार्ग पर रविवार देर रात पहाड़ी से चट्टानों के खिसकने से विद्युत लाइन टूट गई है। जिसे बहाल किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अन्य 16 ट्रांसफार्मरों में बिजली बहाल करने में अधिकारी और कर्मचारी डटे हुए हैं। जल्द ही बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed