फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   BJP State Spokesperson Rakesh Dogra

प्रदेश सरकार केंद्र के 15 हजार करोड़ रुपये का सही उपयोग नहीं कर रही : डोगरा

Sun, 19 Jul 2026 11:44 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
रोहड़ू। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राकेश डोगरा ने प्रदेश सरकार पर केंद्र से मिल रही आर्थिक सहायता का सही उपयोग न करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सरकार जनता के सामने केंद्र के योगदान को भी नहीं रख रही है। डोगरा के अनुसार, केंद्र सरकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से हिमाचल प्रदेश को लगातार आर्थिक सहयोग दे रही है, जिसका श्रेय प्रदेश सरकार स्वयं लेने का प्रयास कर रही है। डोगरा ने बताया कि प्रदेश में 15 हजार करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाएं केंद्र सरकार के सहयोग से संचालित हो रही हैं। इन परियोजनाओं में बाह्य सहायता प्राप्त और केंद्र प्रायोजित योजनाएं शामिल हैं। केंद्र सरकार इनमें 90 फीसदी तक वित्तीय सहायता उपलब्ध करवा रही है। इसके बावजूद प्रदेश सरकार कहीं भी केंद्र सरकार के योगदान का उल्लेख नहीं करती। उन्होंने स्वास्थ्य क्षेत्र का उदाहरण दिया। केंद्र सरकार पीजी की प्रत्येक सीट पर करीब 1.5 करोड़ रुपये का सहयोग दे रही है। प्रदेश सरकार इस सहयोग को स्वीकार करने के बजाय तथ्यों को छिपाने का प्रयास कर रही है। डोगरा ने बल्क ड्रग पार्क परियोजना पर गंभीर आरोप लगाए। केंद्र सरकार ने इसके लिए एक हजार करोड़ रुपये की सहायता स्वीकृत की थी। 225 करोड़ रुपये की पहली किस्त भी जारी कर दी गई थी। हालांकि, प्रदेश सरकार अब तक केवल 102.13 करोड़ रुपये ही खर्च कर पाई है। उन्होंने कहा कि यह सरकार की कार्यशैली पर सवाल खड़े करता है। मेडिकल डिवाइस पार्क परियोजना में भी प्रदेश सरकार पीछे हट गई। इसके कारण केंद्र सरकार की ओर से जारी 30 करोड़ रुपये की पहली किस्त वापस करनी पड़ी। डोगरा के अनुसार, इस कदम से निवेश, उद्योग और युवाओं के रोजगार के अवसर प्रभावित हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article