फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   BJP should tell how much their MPs and leaders contributed to the disaster: Chauhan

भाजपा बताए उनके सांसदों व नेताओं ने आपदा में कितना योगदान दिया : चौहान

Sun, 10 May 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
नगर निगम शिमला के महापौर बोले, आरडीजी बंद होने पर भाजपा नेताओं ने नहीं उठाया हिमाचल हित का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। नगर निगम शिमला के महापौर सुरेंद्र चौहान ने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा बताए कि उनके सांसदों और नेताओं ने प्रदेश की नगर निगमों एवं आपदा राहत के लिए कितना योगदान दिया। उन्होंने कहा कि वह स्वयं राजीव बिंदल से भाजपा कार्यालय दीपकमल में मिले थे, लेकिन प्रदेश की पीड़ा को लेकर भाजपा नेतृत्व के कान पर जूं तक नहीं रेंगी। आरडीजी बंद होने पर भी भाजपा के कोई भी पदाधिकारी कुछ नहीं बोले और केंद्र से हिमाचल के हितों की बात नहीं की।

सोलन में नगर निगम चुनाव के दौरान पहुंचे सुरेंद्र चौहान ने कहा कि प्रदेश के कठिन समय में अगर कोई मजबूती से हिमाचल के साथ खड़ा रहा, तो वह वर्तमान मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में जब प्रदेश संकट से जूझ रहा था, तब ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपनी निजी आय से 11 लाख रुपये की सहायता दी और लगभग डेढ़ वर्ष तक वेतन तक नहीं लिया। वहीं, प्रदेश में आई सदी की सबसे बड़ी आपदा के दौरान उन्होंने अपनी जीवनभर की कमाई में से 51 लाख रुपये प्रदेश हित में समर्पित किए और हमेशा एक योद्धा के रूप में प्रदेश की सम्मानित जनता के लिए हर चुनौतियों का बखूबी से सामना करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed