{"_id":"6752d9911a2fc62ba70021bb","slug":"bjp-rohru-bjp-meeting-shimla-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1035-126052-2024-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा सरकार में बनी सड़को की पासिंग कर झूठा श्रेय ले रहे शिक्षा मंत्री : भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा सरकार में बनी सड़को की पासिंग कर झूठा श्रेय ले रहे शिक्षा मंत्री : भाजपा
विज्ञापन
प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत बनी सड़कों की भी पासिंग की जा ही
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। भाजपा सरकार के कार्यकाल में बनी सड़कों की पासिंग कर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर जुब्बल-नावर-कोटखाई की जनता को गुमराह कर रहे हैं। जिन सड़काें का काम प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत हो गया है। उन सड़कों की पासिंग का कार्य भी किया जा रहा है। यह बात भाजपा मंडल महामंत्री अशोक जस्टा और पदाधिकारियाें ने कही। अशोक जस्टा, संदीप गांगटा, रविंदर घडेइक, रिंकू घालटा, मोहित नंदा, यशवंत शरेट, विजय भारद्वाज, संजीव चौहान, जीत राम, सुरेश शर्मा और ब्रम्हा नंद शर्मा ने कहा कि दो दिन पूर्व उबादेश क्षेत्र की बघाल घाटी से चंबीधार संपर्क सड़क, नोहरा चोंरी बघाल से दारण संपर्क सड़क, मेल नाला से मझेवट संपर्क सड़क, शलोग जुब्बड़ से पजई संपर्क सड़क, रजटाड़ी वाया कलबोग हरिजन बस्ती से नारगण सड़क, मेल-1 से मेल-2 संपर्क सड़क और लोअर चढ़याणा से उप्पर चढ़याणा संपर्क सड़क की पासिंग की गई। ये सभी सड़कें पूर्व भाजपा सरकार के समय बन चुकी थीं। जिन सड़कों में बस भेजकर शिक्षा मंत्री सड़कों की पासिंग का ड्रामा रचकर क्षेत्र की जनता को गुमराह कर रहे हैं। जुब्बल-कोटखाई में कई सड़कें तो ऐसी हैं, जिनका निर्माण प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत हो गया है। उन्हाेंने कहा कि हरिजन बस्ती नारगण सड़क की फारेस्ट क्लीयरेंस वर्ष 2008 मे मिली। इसके टेंडर भी लग गए थे। जिन सड़कों की पासिंग की ड्रामा बीते दो वर्षों में किया गया, उन सड़कों पर आज तक परिवहन निगम की बस सेवाएं तक शुरू नहीं की गई है। उन्हाेंने आग्रह किया है कि शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर सड़कों की पासिंग का झूठा श्रेय लेने के बजाय जनता से किए वादों को पुरा करने में अपना ध्यान लगाए।