फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   BJP member conference in Nerwa

Rampur Bushahar News: नेरवा में भाजपा का सदस्य सम्मेलन

Wed, 09 Apr 2025 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Apr 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
चौपाल (रोहड़ू) । भारतीय जनता पार्टी विधानसभा चौपाल का सक्रिय सदस्य सम्मेलन कंवर कांप्लेक्स नेरवा में मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र वर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश मीडिया सह प्रभारी प्यार सिंह कंवर उपस्थित रहे। सम्मेलन में चौपाल के विधायक बलबीर वर्मा और पूर्व विधायद डॉ. सुभाष मंगलेट विशेष रूप से उपस्थित रहे। सम्मेलन में प्यार सिंह कंवर ने सदस्यों का सदस्यता सम्मेलन को सफल बनाने के लिए आभार प्रकट किया। विधायक बलबीर वर्मा ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी का आधार स्तंभ है और उनके अथक प्रयासों से ही चौपाल, नेरवा और कुपवी की सदस्यता पूरे जिला शिमला में सबसे अधिक हुई है। सम्मेलन में सबसे ज्यादा सदस्य बनाने वाले कार्यकर्ताओं को भी सम्मानित किया गया। इसमें विधायक बलबीर वर्मा ने 1500 सदस्य और डॉ. सुभाष मंगलेट ने 547 सक्रिय सदस्यता करवाई है। बैठक में पूर्व विधायक सुभाष सुभाष चंद मंगलेट ने भी पार्टी के सदस्यता अभियान को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया। सम्मेलन में पूर्व मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र तंगड़ाईक, मंगत राम शर्मा, कुपवी मंडल अध्यक्ष श्याम धीरटा, विक्रम शर्मा, किशोरी शर्मा, गुलाब रमचाईक, प्रदीप समटा, जिला परिषद सदस्य नीमा जस्टा, चतर कलेट, पदम शर्मा, देवदत्त शर्मा, नीलम कुमारी, यशवंती मेहता, रितु राठौर व अन्य ने भाग लिया। -- संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed