फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   BJP makes preparations for Jairam Thakur's visit

Rampur Bushahar News: जयराम ठाकुर के दौरे को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियां

Fri, 23 Oct 2026 11:29 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
25 अक्तूबर को नेरवा के समीप नियोटी में जुटेंगे बलसन-चौपाल मंडल के कार्यकर्ता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नेरवा (रोहड़ू)। हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के 25 अक्तूबर को प्रस्तावित दौरे को लेकर भारतीय जनता पार्टी मंडल बलसन-चौपाल ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मंडल ने पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर इसे सफल बनाने की अपील की है। भाजपा मंडल बलसन-चौपाल के सोशल मीडिया संयोजक चंद्रमोहन नेगी ने बताया कि कार्यक्रम में मंडल के पांचों मोर्चों के पदाधिकारी, जिला एवं प्रदेश स्तर के नेता, ग्राम केंद्र प्रमुख, बूथ अध्यक्ष, पन्ना प्रमुख और पंचायती राज संस्थाओं के वर्तमान व पूर्व जनप्रतिनिधि भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कार्यकर्ता सुबह 7:30 बजे घुंड-छैला से रवाना होंगे और सुबह 10 बजे नेरवा के समीप नियोटी में एकत्रित होंगे। इसके बाद सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर कार्यक्रम स्थल की ओर प्रस्थान करेंगे। मंडल संगठन ने सभी कार्यकर्ताओं से निर्धारित समय पर पहुंचने का आग्रह किया है। साथ ही कार्यक्रम के दौरान अनुशासन और संगठनात्मक एकजुटता बनाए रखते हुए दौरे को सफल बनाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed